{"_id":"5ab007e94f1c1b92778b64f5","slug":"11521485801-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला योजना के सदस्य पद हेतु नामांकन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला योजना के सदस्य पद हेतु नामांकन आज
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर, 19 मार्च। नगर निकायों के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति के सदस्यो के निर्वाचन हेतु मंगलवार को जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में नामांकन किए जाएंगे। प्रत्याशी 24 मार्च तक अपरान्ह 3 बजे तक अपने नाम वापिस ले सकते हैं।
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पाण्डेय ने बताया कि नगर निगम के समस्त निर्वाचित पार्षदों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के समस्त निर्वाचित सदस्यों में जो कोई भी नामांकन करा सकता है।
इसके लिए नामांकन प्रपत्र, दो प्रस्तावक, दो अनुमोदक, उम्मीदवार की फोटो, निर्वाचित प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रति, मतदाता सूची की प्रति, धनराशि जमा करने की रसीद, फोटो पहचान पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति, निकाय द्वारा जारी परिचय पत्र की प्रति होनी चाहिए। नामांकन पत्र 20 मार्च को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक प्राप्त किये जाएंगे। सायं 4 बजे से कार्य की समाप्ति तक नामांकन पत्रो की जांच होगी। 24 मार्च को पूर्वान्ह 11 बजे से 3 बजे तक नाम वापिस लिये जा सकेंगे। यदि मतदान की आवश्यकता हुई तो मतदान 28 मार्च को अपरान्ह 3 बजे से कार्य की समाप्ति तक सम्पन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
----------------------
देवेंद्र कुमार