{"_id":"5a60e80e4f1c1b88268b52a4","slug":"11516300302-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली अधिकारियों का घेराव करते हुए कैंप का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली अधिकारियों का घेराव करते हुए कैंप का बहिष्कार
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली अधिकारियों का घेराव करते हुए कैंप का बहिष्कार
छुटमलपुर। पावर कार्पोरेशन पर वादाखिलाफी और पूर्व में जमा किए बिलों की राशि लगातार नए बिलों में जुड़ कर आने से खफा उपभोक्ताओं और व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को कस्बे में कैंप लगाने पहुंचे बिजली अधिकारियों का घेराव करते हुए शिविर का बहिष्कार किया। इसके चलते बिना बिल जमा किए ही अधिकारियों को वापस लौटना पड़ा।
सुबह 11 बजे अधिशासी अभियंता सुनील गुप्ता की अगुवाई में एसडीओ मनोज कुमार, फतेहपुर भादो बिजलीघर जेई समे सिंह एवं तोता टांडा बिजलीघर जेई शाहिद हसन आदि बिल वसूली कैंप के लिए सहारनपुर रोड पर एक निर्माणाधीन इमारत के सामने पहुंचे थे। यहां कैंप लगा कर वसूली कार्रवाई शुरू भी नहीं हुई थी कि इसी दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश राणा, प्रमोद भारद्वाज, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मो. फैजान मिर्जा, विकास गुप्ता आदि सौ से भी ज्यादा उपभोक्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों से वादा खिलाफी का आरोप लगाया। फैजान मिर्जा का कहना था कि पूर्व में तत्कालीन अधिक्षण अभियंता ने गांव को गोद लेकर यहां बिजली के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर और खंभे लगवाने का आश्वासन देकर मोटी रकम बिलों के रुप में जमा करा ली जबकि गांव को कोई सुविधा पावर कार्पोरेशन द्वारा नहीं दी गई।
राजेश राणा और प्रमोद भारद्वाज का कहना था कि पूर्व में जमा किए गए बिलों की रकम भी नए बिलों में जुड़ कर आ रही है। उपभोक्ताओं को एक से डेेढ़ लाख रुपये के बिल पकड़ाए जा रहे हैं। इससे उनका मानसिक शोषण हो रहा है। विकास गुप्ता, मुकेश शर्मा, व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. देवराज सिंह पुंडीर का कहना था कि जब तक उनके बिल ठीक नहीं किए जाते तब तक कस्बावासी एक भी बिल का भुगतान नहीं करेंगे। इसके बाद ग्रामीणों ने बिजली वसूली कैंप का बहिष्कार कर दिया। ऐसे में अधिकारियों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
उधर एसडीओ मनोज कुमार का कहना था कि बिलों के डाटा ठीक कराए जा रहे हैं। साथ ही अन्य मांगों पर भी अधिकारियों के स्तर से विचार हो रहा है।