{"_id":"59ff64934f1c1bda538bb138","slug":"11509909651-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभात फेरियों और नगर कीर्तन के साथ मनाया प्रकाशोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभात फेरियों और नगर कीर्तन के साथ मनाया प्रकाशोत्सव
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभात फेरियों और नगर कीर्तन के साथ मनाया प्रकाशोत्सव
सरसावा (सहारनपुर)। सिख समाज द्वारा प्रथम पातशाही गुरू नानक देव का प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रभात फेरियों का समापन हुआ तथा अखंड पाठ का भोग डाला गया। कीर्तन दरबार में रागी जत्थों ने गुरु महिमा का गुणगान कर संगत को निहाल किया।
रविवार को अंबाला रोड़ स्थित गुरुद्वारा साहिब में गुरू सिंह सभा के तत्वाधान में गुरू नानक देव का प्रकाश पर्व मनाया गया तथा गुरुद्वारा साहिब को विशेष रूप से सजाया गया। सुबह अखंड पाठ का भोग डालने के पश्चात कीर्तन दरबार में रागी जत्थों भाई हरजिंद्र सिंह, भाई गुरमीत सिंह, दलजीत सिंह, सतनाम सिंह, शाम सिंह तथा हजूरी रागी ज्ञानी अमरजीत सिंह ने शबद कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया।
दोपहर में नगर कीर्तन आयोजित किया गया। इसमें सबसे आगे एक युवक धर्म ध्वजा लेकर चल रहा था। पीछे गुरू नानक पब्लिक स्कूल के बच्चे रंग-बिरंगी पोशाकों में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए चल रहे थे। नगर कीर्तन में पोंटा साहिब के प्रसिद्ध साहिबजादा अजीत सिंह अखाड़े के जोशीले युवा प्राचीन शस्त्रों के साथ हैरतंगेज प्रदर्शन कर रहे थे। बैंडबाजे में पटियाला का बैग पाइपर बैंड सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। सबसे अंत में पंच प्यारो की अगुवाई में फूलो से सजी पालकी में गुरू गंन्थ साहिब विराजमान रहे। नगर कीर्तन का अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। देर शाम वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचने पर मनोहारी आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन
इस मौके पर गुरू सिंह सभा के प्रधान सरदार बख्शीश सिंह, हरजीत सिंह, गुरजीत सिंह, सुरजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, प्रीतम सिंह, संदीप सिंह, जसविंद्र सिंह, प्रवीण जुनेजा आदि बड़ी संख्या में सिंह समाज के लोग मौजूद रहे। व्यवस्था बनाने में पुलिस के साथ नागरिक सुरक्षा कोर के चीफ वार्डन अवतार सिंह के साथ अन्य वार्डनों की पूरी टीम सजगता के साथ मौजूद रही।