{"_id":"59fb68be4f1c1bb6678b8fd9","slug":"11509648574-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भयंकर रोगों से बचाने में स्वच्छता बेहद जरूरी : कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भयंकर रोगों से बचाने में स्वच्छता बेहद जरूरी : कौशिक
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भयंकर रोगों से बचाने में स्वच्छता जरूरी : कौशिक
देवबंद (सहारनपुर)। एचएवी इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में छात्रों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान में सहयोग देने का आह्वान किया गया।
राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सतीश कौशिक ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री द्वारा संचालित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आगे आना चाहिए। भयंकर रोगों से बचने के लिए जीवन में स्वच्छता को सर्वोपरि स्थान देना चाहिए। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के जिला ट्रेनिंग काउंसलर राजपाल सिंह पुंडीर एवं उप प्रधानाचार्य हेम सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड के नौवें नियम स्काउट मन, वचन और कर्म से शुद्ध होता है। यदि कड़ाई से इसका पालन किया जाए तो प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने शारीरिक एवं मानसिक स्वच्छता पर भी बल दिया, क्योंकि बाह्य गंदगी के कारण वातावरण अशुद्ध होता है। साथ ही मानसिक गंदगी से सांप्रदायिकता का विष फैलता है। इसलिए स्वच्छता को अपनाने पर बल दिया गया। इस मौके पर सुमन त्यागी, हनी कश्यप, केपी सिंह, कुलदीप सिंह, शिवओम त्यागी, अमरीश त्यागी, अजय कुमार, रवि कुमार, गुरुदेव सिंह, अक्षय कुमार, निकुल, प्रणव शर्मा, आयुषि, खुशी त्यागी, अवंशिका धीमान, सताक्षी शर्मा आदि मौजूद रहे।