{"_id":"5c59db0cbdec2273a0325773","slug":"111549392652-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायतों को सुंदर और स्वच्छ बनाने का मंत्र देंगे प्रधानमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायतों को सुंदर और स्वच्छ बनाने का मंत्र देंगे प्रधानमंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। ग्राम पंचायतों को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए सहारनपुर की 50 महिला ग्राम प्रधानों और 50 स्वच्छताग्रहियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मूल मंत्र देंगे। महिला ग्राम प्रधान और स्वच्छताग्रही हरियाणा के पर्यटन स्थल का दौरा करेंगी। इसके साथ ही एक्सपर्ट इन्हें ग्रामीण इलाकों को स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रशिक्षण देंगे। तीन दिवसीय कार्यक्रम में एक दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।
हरियाणा के जनपद कुरुक्षेत्र में 11 फरवरी से तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। दस फरवरी को स्वच्छ भारत मिशन के जिला कोआर्डिनेटर व टीम लीडर देव भास्कर पांडेय के नेतृत्व में 50 महिला ग्राम प्रधान और 50 स्वच्छताग्रहियों का ग्रुप कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होगा। पहले यह महिलाएं हरियाणा के पर्यटन स्थलों का दौरा करेंगी और वहां की सफाई व्यवस्था देखेंगी। इसके बाद हरियाणा की ग्राम पंचायतों में भी जाएंगी। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें एक्सपर्ट गांवों को सुंदर और स्वच्छ बनाने के टिप्स देंगे। 12 फरवरी को कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय स्वच्छ और सुंदर सम्मेलन होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे, जो महिला ग्राम प्रधानों और स्वच्छताग्रहियों को ग्राम पंचायत को सुंदर व स्वच्छ बनाने का मूल मंत्र देंगे।
इन बिंदुओं पर दिया जाएगा प्रशिक्षण
-- किशोरी स्वास्थ्य सुरक्षा
-- ठोस, तरल और अपविष्ट प्रबंधन
-- स्वच्छता और शिक्षा
-- स्वच्छता स्वास्थ्य
-- स्वच्छता सुरक्षा पेयजल ग्रामीण
दूसरे चरण में भी जाएंगे 100 लोग
सहारनपुर। स्वच्छता और सुंदर ग्राम पंचायत बनाने की योजना के तहत दूसरे चरण में ग्राम प्रधानों सहित 100 पर्यटन स्थलों का दौरा करेंगे। पहले चरण में महिला ग्राम प्रधानों और स्वच्छताग्रहियों को प्राथमिकता दी गई है। दूसरे चरण में भी जनपद के 11 विकासखंडों की 887 ग्राम पंचायतों से प्रधानों और स्वच्छताग्रहियों चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत सहारनपुर खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) घोषित हो चुका है। अब ग्राम पंचायतों का सुंदर और पूरी तरह स्वच्छ बनाने की कवायद की जा रही है। इसी के तहत ग्राम प्रधानों और स्वच्छताग्रहियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले चरण में जनपद से 50 महिला ग्राम प्रधान और 50 स्वच्छताग्रहियां हरियाणा के कुरुक्षेत्र में प्रशिक्षण लेंगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री भी उनको स्वच्छता का मूल मंत्र देंगे।------------सतीश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी
10 फरवरी को महिला ग्राम प्रधान और स्वच्छताग्राही हरियाणा के कुरूक्षेत्र में जाएंगी। वहां इनको प्रशिक्षण दिया जाएगा। पर्यटन स्थलों का दौरा भी किया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटने के बाद ग्राम पंचायतों को सुंदर और स्वच्छ बनाने पर काम होगा।----------देव भास्कर पांडेय, ग्रुप लीडर और स्वच्छ भारत मिशन के जिला कोआर्डिनेटर