{"_id":"5c3e2b3dbdec2273521d95be","slug":"111547578173-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन पर कार्यक्रम में बसपा नेताओं ने बसपा सुप्रीमो मायावती को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया। इस अवसर पर 63 किलो का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और लोकसभा चुनाव में संयुक्त रूप से जुटने को कहा।
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब डाक्टर भीमराव आंबेडकर एवं बसपा संस्थापक कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। बसपा के मुख्य जोन कोआर्डिनेटर नरेश गौतम ने कहा कि बसपा और सपा का गठबंधन पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन का तोहफा प्रधानमंत्री बनाकर देगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सवर्णों को आरक्षण देकर संविधान को बदलने का प्रयास किया है। गरीबों एवं अनुसूचित वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के लिए बनी आरक्षण की व्यवस्था को खत्म करने का प्रयास कर रही है सरकार, लेकिन अब समय बदल रहा है। गठबंधन ने भाजपा की नींद उड़ा दी है। सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही नहीं, अन्य प्रदेशों में भी गठबंधन करके भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने की तैयारी हो चुकी है।
मेयर प्रत्याशी रहे हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। किसान परेशान है, उसे फसल की लागत नहीं मिल रही। बेरोजगारों को रोजगार नहीं, 2018 में एक करोड़ नौकरियां खत्म हो गईं। मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रही। नोटबंदी हुई तो पैसा पूंजीपतियों पर पहुंच गया। बुलंदशहर में साजिश के तहत घटना हुई। फसाद कराने की कोशिश की गई, नफरत फैलाकर झगड़ा कराने वालों से सावधान रहना होगा। यूपी में भी कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। न कोई स्मार्ट सिटी बना, न गोद लिया कोई गांव संतृप्त हुआ।
विज्ञापन
पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू ने कहा कि गठबंधन की ताकत ने भाजपा के होश उड़ा दिए हैं। कार्यकर्ता सर्वसमाज तक संदेश पहुंचाएं। झूठ बोलकर सरकार बनाने वालों की पोल खुल चुकी है।
पूर्व विधायक जगपाल ने कहा कि सरकार ने सर्वसमाज का उत्पीड़न किया है। इस बार जनता जवाब देगी। एमएलसी महमूद अली ने कहा कि भाजपा की तानाशाही का अब अंत होने जा रहा है। एकजुट होकर इसका खात्मा किया जाएगा।
पूर्व राज्यमंत्री हरिराम गौतम ने कहा कि आगाज बदल देंगे अंजाम बदल देंगे, गठबंधन की ताकत से तख्तो ताज बदल देंगे। रईस मलिक ने कहा कि अगला जन्मदिन बहनजी के शासन में ही मनाया जाएगा। साद अली खान ने कहा कि अब किसी को भी सियासी रोटियां नहीं सेकने दी जाएंगी।
सपा नेता फिरोज आफताब ने कहा कि बीएस फोर से बनी मशाल को अब हाथों में थाम कर आगे बढ़ने का समय आ गया है। पहली बार 36 की उम्र में बहनजी मुख्यमंत्री बनीं, अब 63 की उम्र में प्रधानमंत्री बनाने का तोहफा देने का समय है। उन्होंने कहा कि राजा और रंक का ओहदा बराबर लाना है। नागपुरिया कानून को लागू करना चाहते थे, लेकिन अब नहीं होने दिया जाएगा।
कार्यक्रम मेें विजयपाल सिंह, इमरान मलिक, हंसराज गौतम, राव बाबर, एस आलम, मयंक कटारिया, ममता चौधरी, सुरेंद्र जैन, प्रताप सिंह, फैजलुर्रहमान, योगेश कुमार, राजू माजरा, शहजाद, विनोद पंवार, मोहम्मद अरशी, अरशद अंसारी, राजेश गुलाटी, रकम सिंह सैनी, मोहम्मद रहमान, प्रेमचंद, अहतेशाम, इरफान, शकील, दीपक, मोहिनी गुप्ता, निक्कू सरदार, रहमान, मैमून सिद्दिकी, सज्जाद, नरेश कुमार, बबलू कुमार, रेखा, जसबीर, बलबीर, धर्मसिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के फिरोज आफताब, फैसल सलमानी, फराद गाड़ा समेत अनेक कार्यकर्ता भी शामिल हुए। कार्यक्रम में छात्र नेता डाक्टर जुनैद ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस छोड़कर बसपा में शामिल होने की घोषणा की।
----------
-- केक लेने को मची आपाधापी
जब केक काटा गया, तो कार्यक्रम में मौजूद लोगों को केक वितरण किया गया। केक लेने को लेकर जमकर आपाधापी मची। लोग केक लेने को टूट पड़े। जिससे काफी देर तक अव्यवस्था रही।
------------
-- बहनजी के साथ भाभीजी का भी जन्मदिन है
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के कार्यक्रम में पहुंचे सपा नेता फिरोज आफताब ने कहा कि दो सशक्त महिलाओं का जन्मदिन है। एक ओर पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती का जन्मदिन है, जबकि दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का भी जन्मदिन है। बहनजी और भाभीजी का एक साथ जन्मदिन है।