फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गोपाष्टमी पर्व के दौरान की गोमाता की सेवा

गोपाष्टमी पर्व के दौरान की गोमाता की सेवा

Sun, 18 Nov 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
गोपाष्टमी पर्व के दौरान की गोमाता की सेवा
गोपाष्टमी पर्व के दौरान की गोमाता की सेवा
विज्ञापन

अंबेहटा। गोपाष्टमी पखवारे का शनिवार को समापन हो गया। रणदेवा गोशाला में इस मौके पर आयोजित हुए कार्यक्रम में गोभक्तों ने गोसेवा की। वहीं पशु पालन विभाग की ओर से पशु पालन गोष्ठी एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के शुभारंभ में गोशाला के अध्यक्ष हरिपाल सिंह, प्रबंधक संजीव चौधरी सहित अनेक गोभक्तों ने गऊ माता की पूजा की और गऊ माता को आहार ग्रहण कराया। इसके बाद पशु पालन विभाग की ओर से गोष्ठी एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। गोष्ठी में विचार रखते हुए उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी नकुड़ डॉ. सुधीर तोमर ने पशुओं के रखरखाव के बारे में जानकारी देते हुए किसानों को आगाह किया कि वे पशुओं पर आक्सी-टाक्सी इंजेक्शन का प्रयोग कतई न करें। क्योंकि इसके प्रयोग से पशुओं में बांझपन की समस्या पनप रही है। साथ ही बताया कि इससे हमारे बच्चों पर भी कुप्रभाव पड़ रहा है। विभाग की ओर से गोशाला में पल रहे गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यकतानुसार दवा का वितरण किया गया। गोशाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष चौधरी हरिपाल सिंह ने आगंतुकों का आभार जताते हुए सहयोग की अपील की। इस दौरान पशु चिकित्सक डा. मनीष वर्मा, पशुधन प्रसार अधिकारी राजबीर सिंह, संजीव चौधरी, सोमनाथ खजांची, सांवत, मनोहर सिंह, सुलेख चंद, अमित कुमार, अनिल, सुमन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed