फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रावण सहित तमाम योद्धाओं का अंत, धू धू कर जल उठा रावण

रावण सहित तमाम योद्धाओं का अंत, धू धू कर जल उठा रावण

Fri, 19 Oct 2018 11:38 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
रावण सहित तमाम योद्धाओं का अंत, धू धू कर जल उठा रावण
रामपुर मनिहारान/बड़गांव/चिलकाना/गंगोह/अंबेहटा/नानौता/लखनौती (सहारनपुर)। जिले के देहात में असत्य पर सत्य की विजय दशहरा पर्व के मौके पर रामलीला समापन के बाद जगह जगह रावण के पुतले दहन किए गए।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान में श्री सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में रावण के पुतले का दहन किया किया। रावण के पुतले के दहन से पूर्व रामलीला मैदान में श्रीराम, लक्ष्मण हनुमान ने पुतले पर अग्नि बाण चलाए। सभा के प्रधान सुशील पंवार, विनित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राकेश उर्फ राका, रामकिशन सैनी, तिलक राज गुलाटी, प्रमोद कौशिक, डा. अनुज सैनी, चंद्रवीर उर्फ पप्पु, बिल्लू, गुड्डू आदि रहे। उधर रात्री में रामलीला मंचन समापन के मौके पर समाज सेवी संजय गुप्ता व चौधरी प्रदीप ने कलाकारों को पुरस्कार वितरण किए।
विज्ञापन

बड़गांव के कस्बा स्थित नवीन मंडी स्थल पर बनाये गये 22 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन ढोल-ढमाकों के साथ बड़े ही धूमधाम से हुआ। यहां आयोजित रामलीला मंचन में श्रीराम का अभिनव करने वाले रोमी धीमान ने रावण का दहन रोमी धीमान के धनुष से निकले अग्नि बाण से हुआ। मानव क्लब कल्याण समिति के तत्वावधान में बृहस्पतिवार की रात्रि कस्बे के शिव मंदिर में आयोजित श्री रामलीला के चौहदवें दिन अहिरावण वध संवाद के मंचन का आयोजन किया गया। मंचन का शुभारंभ कस्बा निवासी काले सिंह ने पूजा अर्चना के बाद किया। समिति अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह राणा, मुकेश कुमार, नाथीसिंह, बिजेन्द्र सिंह, यशपाल सिंह, टीनू शर्मा, धर्मपाल सिंह, शिवकुमार शर्मा रहे। शुक्रवार को श्रीराम विजयी जुलूस के रूप में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिलकाना के सुल्तानपुर में दशहरा पर्व का उद्घाटन आयुष मंत्री डॉ. धर्मसिंह सैनी ने फीता काट कर किया। राम तथा रावण के युद्ध से पहले दोनों सेनाओं की शोभायात्रा बैंड बाजों के साथ सुल्तानपुर के कंकरों वाले मंदिर से शुरू हुई, जो मुख्य मार्ग से होती हुई चिलकाना बस स्टैंड, मुख्य बाजार से होती हुई देर सांय रामलीला मंच पर पहुंची। यहां राम रावण का भीषण युद्ध हुआ। इसके बाद श्रीराम ने अग्नि बाण से रावण के पुतले को अग्नि को अर्पित कर दिया। लव सैनी, रवि सैनी, बालेश सैनी, कन्हैया सैनी, ब्रिजेश चौधरी, प्रधान प्रकाश चन्द सैनी, सचिव मांगेराम, शिवनन्दन शर्मा, डा. हुकुम सिंह सैनी, बालकृष्ण शर्मा, राजपाल सैनी, डा0 दीपक सैनी, विजय सैनी, शेर सिंह सैनी, अमर नाथ सैनी, बबलू त्यागी, ताराचंद, संतोष अग्रवाल, बीसीराम, पवन गुंबर, अजय सैनी, ऋषिपाल, धूम सिंह आदि थे।
गंगोह में प्रभु श्रीराम और उनकी सेना ने रावण सहित तमाम योद्धाओं का अंत कर दिया। शिवचौक स्थित पुरातन श्री रामलीला रंगमंच पर लीला का शुभारंभ मुख्य यजमानों योगेंद्र गर्ग और प्रदीप खन्ना आदि ने किया। रामलीला में कुंभकरण ब्रजमोहन टिल्लू प्रभावी अभिनय के साथ वीरगति को प्राप्त हुआ। इसके बाद लक्ष्मण मयंक कश्यप ने मेघनाद राहुल राज अंगारा का वध किया। रावण अहिरावण के रूप में सुशील एवं नीरज पाहुजा की जोड़ी बेहद जमी। इससे पूर्व योगेंद्र गर्ग व प्रदीप खन्ना बतौर यजमान प्रार्थना में शामिल रहे। हिंदू सभा सराय के अलावा रंगैल, लखनौती, सकरपुर व मुबारिकपुर में भी लीलाओं का मंचन हुआ। विजय दशमी पर्व पर लोगों ने अपने-अपने घरों में दशहरे का पूजन किया। विजय यात्रा नगर के विभिन्न मोहल्लों और मार्गो से होती हुई पवित्र कंकराली सरोवर परिसर पहुंची। वहां प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण ने अग्नि बाण चलाकर लंकापति रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया।
अंबेहटा में विजयी जलूस निकाला गया। जलूस रामलीला भवन से शुरू होकर कस्बे के अनेक मार्गों से होता हुआ रावण दहन स्थल पर पहुंचा जहां प्रभु श्रीराम ने रावण के पुतले को आग लगाई। रात के समय राजतिलक की लीला का मंचन हुआ। अरुण जैन, सुरेश छलेरिया, ईसम सिंह कश्यप, संदीप कश्यप, श्रवण पांचाल, सुभाष कश्यप, मनोज आर्य, अजय रूहेला आदि रहे।
नानौता के दशहरा ग्राउंड मसें 45 फुट लंबे रावण सहित मेद्यनाद और कुंभकरण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन से पूर्व श्रीराम लीला चौक से विजयदशमी की शोभायात्रा निकाली गई। विजय दशमी शोभायात्रा का उद्घाटन सपा जिला सचिव मुकेश पाराशर व चीनी मिल डायरेक्टर संजय चौधरी द्वारा किया गया। कमेटी अध्यक्ष राकेश वर्मा, प्रबंधक सुरेंद्र वर्मा, जिनेंद्र जैन, राजकुमार वर्मा, अरविंद सिसौदिया, कुलदीप वर्मा, डिंपल वर्मा, गौरव नामदेव, डा. पुष्पेंद्र शर्मा, जिनेंद्र जैन, मनोज जैन, राजकुमार कालडा, सोनू वर्मा, महेंद्र वर्मा, अरविंदर सिंह काका, कंवर सैन जैन, नितिन रूहेला, सोनू वर्मा, कैलाश गुप्ता, अजय वर्मा, विजय वर्मा, राधे किशन वर्मा, सुनील कुमार बंसल, अंकुर जैन रहे।
लखनौती में विजयदशमी का का जुलूस धूमधाम से निकाला गया। श्री राम ने बुराई के प्रति रावण का दहन किया। जुलूस का संचालन डॉक्टर सुरेश शर्मा ने किया। चेतन वर्मा, राकेश आयरन, योगेश मित्तल, प्रवेश गुप्ता, नरेश गुप्ता, मांगेराम मोगा, सतीश पंवार, जनेश्वर प्रसाद, अमित कुमार, महेंद्र, नरेश कुमार आदि का सहयोग रहा।



बच्चों ने किया अपने जेब खर्च से रावण के पुतले का निर्माण
गंगोह/नागल। अनेक स्थानों पर बच्चों द्वारा भी रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले बनाकर उनका दहन किया गया। रामबाग कालोनी निवासी यश, प्रणव, तुषार, अक्षत, उमंग सहित अनेक बच्चे पुतलों के निर्माण के लिए कई दिन से अपने जेब खर्च को बचाकर बाजार से सामग्री खरीद कर एकत्रित कर रहे थे। इनके निर्माण में हल्के पटाखों का भी प्रयोग किया गया। बच्चों ने लोगो को बुराईयां त्यागने की सीख देते हुए रावण सहित अन्य पुतलों का दहन किया। वहीं, नागल में राम ने तीर चला कर रावण के पुतले का दहन किया। ब्यूूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed