फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बाढ़ के चलते दो गांवों का संपर्क कटा

बाढ़ के चलते दो गांवों का संपर्क कटा

Sat, 28 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
बाढ़ के चलते दो गांवों का संपर्क कटा
चिलकाना (सहारनपुर)। दो दिन से हो रही बारिश से क्षेत्र की सभी नदियां उफान पर है। यूपी के दो गांव, जो यमुना नदी के पार हरियाणा की तरफ है उनका दो दिन से प्रदेश से संपर्क कटा हुआ है।
विज्ञापन

चिलकाना क्षेत्र में मसखरा नदी, बूढ़ी यमुना नदी तथा यमुना नदी में पानी उफान पर है। यमुना नदी में ताजेवाला से ज्यादा मात्रा में पानी छोड़ने से गांव गाजदीनपुर सौधेंबास तथा टोडरपुर में कृषि भूमि में कटाव हो रहा है। गांव गाजदीनपुर में कई किसानों की करीब 40 बीघा जमीन कटाव के कारण यमुना नदी में समा गई है। यमुना नदी के पार हरियाणा की सीमा पर बसे गांव गाजदीनपुर तथा सौन्धेबांस का संपर्क दो दिन से कटा हुआ है। एक माह से इन गांवों में जाने के लिए लोग नाव का सहारा ले रहे थे, लेकिन यमुना नदी में तेज पानी आने से नाव बंद है तथा लोगों को जरूरी कामों के लिए हरियाणा जाना पड़ रहा है। गांगरो नदी में वर्षा का पानी आने से गांव रावणपुर बहादरा में दूसरे दिन भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गांव गोर्धनपुर ढुलानी में रहने वाले अबोध त्यागी का कच्चा मकान वर्षा के कारण गिर गया। अबोध त्यागी सहारनपुर रहते है, जिस समय मकान गिरा, उस समय घर में कोई नही था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed