{"_id":"5b4ceea94f1c1b43748b53f7","slug":"111531768489-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन जब्त करने निकली प्रशासन की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन जब्त करने निकली प्रशासन की टीम
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पॉलिथीन पर प्रतिबंध को लागू कराने के लिए सोमवार को प्रशासन की टीम ने शहर की सब्जी और फल मंडियों में अभियान चलाकर पॉलिथीन जब्त की। इतना ही नहीं, दुकानदारों से हजारों रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। कुल 40 दुकानों पर छापेमारी की गई।
सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके त्रिपाठी, मुख्य खाद्य निरीक्षक आदि की टीम पॉलीथिन जब्त करने के लिए निकली। सबसे पहले टीम ने दिल्ली रोड स्थित सब्जी मंडी और फल मंडी में छापा मारा। अधिकारियों को देखकर सब्जी विक्रेताओें में हड़कंप मच गया। यहां से पॉलीथिन जब्त की गई। इसके बाद टीम खलासी लाइन स्थित सब्जी मंडी और अंत में पांवधोई नदी के किनारे बनी सब्जी मंडी पहुंची। कुल सात किलोग्राम पॉलिथीन जब्त की गई। साथ ही सात हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। यदि दुकानदार कार्रवाई से बचना चाहते हैं तो स्वयं ही पॉलिथीन का प्रयोग बंद कर दें।