{"_id":"5ae37d0a4f1c1b64098b6cde","slug":"111524858122-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइसेंस शुल्क के विरोध में उतरे बसपा पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइसेंस शुल्क के विरोध में उतरे बसपा पार्षद
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइसेंस शुल्क के विरोध में उतरे बसपा पार्षद
सहारनपुर। शहर में लगने वाली रेहड़ियों के लाइसेंस शुल्क में नगर निगम द्वारा दो से तीन गुणा की बढ़ोत्तरी किए जाने से बसपा पार्षदों में नाराजगी है। उन्होंने नगरायुक्त से मिलकर शुल्क में की गई बढ़ोत्तरी को वापस लेने की मांग की। अन्यथा की स्थिति में आंदोलन करने की चेतावनी दी।
बसपा के सभी पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू के नेतृत्व में नगरायुक्त से मिलने नगर निगम पहुंचे। निक्कू ने बताया कि नगर निगम ने रेहड़ी के लिए लिए जाने वाले लाइसेंस शुल्क में दो से तीन गुणा की बढ़ोत्तरी की है। इसकी वजह से रेहड़ी लगाने वाले लोग परेशान हैं। उन्होंने शुल्क बढ़ोत्तरी को गरीब जनता पर मार करार दिया। बसपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। यदि नगर निगम ने बढ़ा शुल्क वापस नहीं लिया तो बसपा पार्षद आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उनके साथ शिखा बेनीवाल, अनिल समेत कई पार्षद शामिल रहे।