फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अनियंत्रित होकर स्कूली वैन पेड़ से टकराई, दो बच्चे गंभीर

अनियंत्रित होकर स्कूली वैन पेड़ से टकराई, दो बच्चे गंभीर

Wed, 07 Feb 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर स्कूली वैन पेड़ से टकराई, दो बच्चे गंभीर
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। स्टेयरिंग फैल होने से स्कूली वैन सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गई। इससे उसमें सवार दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चों में मची चीख पुकार के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चों को वैन से बाहर निकाला। घायल बच्चों का एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। एक पब्लिक स्कूल की वैन मंगलवार की दोपहर सहारनपुर की ओर से बच्चों को लेकर रामपुर मनिहारान आ रही थी। जब वह गुर्जर आईटीआई के पास पहुंची तो वैन का स्टेयरिंग फैल होने से वह सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इससे वैन में आगे बैठे कक्षा पांच के छात्र असलाख पुत्र साजिद और कार्तिक पुत्र महिपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य छात्र भी मामूली रूप से चोटिल हो गए। घटना के बाद बच्चों में मची चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चों को वैन से बाहर निकाला। घायल बच्चों को निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। उधर, हादसे की खबर से अभिभावकों में हड़कंप मच गया। वे मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि वैन सड़क किनारे खाई में नहीं पलटी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, स्कूली वैन की हालत भी खस्ताहाल ही है। इसे लेकर अभिभावकों ने नाराजगी जताई। उनका कहना था कि स्कूल पूरी फीस वसूल करता है। इसके बावजूद खस्ताहाल बसों को बच्चे लाने-ले जाने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed