{"_id":"5a2d791e4f1c1bca678c0be5","slug":"111512929566-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम में राजमिस्त्रयों को दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम में राजमिस्त्रयों को दिया गया प्रशिक्षण
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौचालय निर्माण का प्रशिक्षण प्राप्त किया
देवबंद (सहारनपुर)। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत पंचायत राज विभाग द्वारा एक दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार को खंड विकास कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकास खंड से संबंधित राजमिस्त्रयों ने भाग लेकर शौचालय निर्माण का प्रशिक्षण प्राप्त किया। साथ ही उन्हें दो जल बंध गड्ढे शौचालय निर्माण की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी हरिहर प्रसाद शर्मा ने सैप्टिक टैंक और जल बंध के गुण दोषों की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर स्वच्छता खंड प्रेरक कपिल भारद्वाज, अंकित, ग्राम पंचायत सचिव कंवर पाल, अवनीश शर्मा, जाहिद अली, अरविंद कुमार, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
10 मार्च को मनाया जाएगा खाटू श्याम का फाल्गुन महोत्सव
देवबंद। श्री खाटू श्याम सेवा समिति की बैठक में सर्वसम्मति से 10 मार्च को खाटू श्याम बाबा के द्वितीय फाल्गुन महोत्सव को धूमधाम से मनाए जाने का निर्णय लिया गया। रविवार को मोहल्ला नेचलगढ़ स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे दीपक शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री खाटू श्याम का फाल्गुन महोत्सव भव्य और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। कोषाध्यक्ष मोहित कुमार ने कहा कि समिति का उद्देश्य नगर में महोत्सव जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करना है। इस मौके पर श्रमवीर सैनी, अमित सोनी, वैभव, शिवम सोनी, सिद्धार्थ वर्मा, संदीप वर्मा, अक्षय बंसल, आमात्य गौड़ आदि मौजूद रहे।