फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तीतरो में सपाईयों और कांग्रेसियों में मारपीट

तीतरो में सपाईयों और कांग्रेसियों में मारपीट

Thu, 30 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
तीतरो में सपाईयों और कांग्रेसियों में मारपीट
तीतरों (सहारनपुर)। नगर पंचायत तीतरों के वार्ड छह में कहासुनी के बाद सपाइयों और कांग्रेसियों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस के आते ही दोनों पार्टियों कार्यकर्ता भाग गए। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान सकुुशल संपन्न हो गया। कुल 8551 में से 6235 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

नगर पंचायत तीतरों के सभी वार्डों में सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ लग गई थी। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। वार्ड छह में वोट डालने को लेकर सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस देखकर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता भाग गए। शहीद अशफाक उल्ला स्कूल में भाजपा के सभासद पद के प्रत्याशी आमिल खान ने फर्जी वोट डालने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की और भाजपा प्रत्याशी को बाहर निकाल दिया। इस पर भाजपाइयों ने विरोध किया। तब पुलिस ने आमिल खान को अंदर आने की अनुमति दी। इस्लामिया मदरसा में दो युवक महिलाओं की लाइन में लग गए। पुलिसकर्मियों ने दोनों पकड़कर बाहर निकाला और मुर्गा बनाने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया। कुछ शरारती तत्वों ने झगड़ा होने की अफवाह फैला दी। इससे माहौल गर्मा गया। पुलिस ने लोगों अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान सकुशल संपन्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed