फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आयुष मंत्री ने मांगे शिव कुमार गुप्ता के लिए वोट

आयुष मंत्री ने मांगे शिव कुमार गुप्ता के लिए वोट

Wed, 22 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
आयुष मंत्री ने मांगे शिव कुमार गुप्ता के लिए वोट
नकुड़ (सहारनपुर)। प्रदेश सरकार में आयुष मंत्री डॉ. धर्मसिंह ने कहा कि भाजपा ही सर्वसमाज के लोगों की पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ जुटकर भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया।
विज्ञापन

डा. धर्मसिंह सैनी यहां वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश वर्मा के आवास पर शिव कुमार गुप्ता के समर्थन में सर्वसमाज के लोगों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें सभी बड़े छोड़े कार्यकर्ता को बराबर का सम्मान मिलता है। कहा कि नकुड़ चेयरमैन पद के भाजपा प्रत्याशी शिव कुमार गुप्ता एक साफ सुथरी छवि के ईमानदार व जुझारू युवा नेता हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से नगर के विकास के लिए शिवकुमार गुप्ता को भारीे मतों से जिताने के लिए जी जान से जुटने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व सभासद राजकुमार सैन ने साथियों के साथ बसपा छोड़कर भाजपा का दामन थामा। बैठक के बाद उन्होंने सर्व समाज के लोगों के साथ नगर के कईं वार्डों में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट भी मांगे। शिव कुमार गुप्ता, निवर्तमान चेयरमैन धनीराम सैनी, पवनसिंह राठौर, रतनसिंह कोरी, राकेश वर्मा, राकेश सिंघल, राधेश्याम शर्मा, पवन सिंह रावल, अनिल डायरेक्टर, राजेश त्यागी, सोहन गुप्ता, सतपाल त्यागी, बिशंबर धीमान, रामेश्वर धीमान, नाथीदास, बालेश ठाकुर आदि रहे।
विज्ञापन


फिरकापरस्त ताकतों को बसपा ही दे सकती है जवाब
सहारनपुर।
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। पूर्व सांसद मंसूर अली खान ने कहा कि फिरकापरस्त ताकतों से निपटने में केवल बसपा ही सक्षम है। इसलिए शहर की जनता मेयर प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान को भारी मतों से जिताकर फिरकापरस्त ताकतों को करारा जवाब देने का काम करे। वह मंगलवार को खाताखेड़ी स्थित सिराज कालोनी में आयोजित बसपा की सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने हाजी फजलुर्रहमान को मेयर सीट पर सबसे बेहतर प्रत्याशी बताया और कहा कि शहर के भाईचारे और विकास के लिये हाजी फजलुर्रहमान बेहतर विकल्प है। उन्होंने कहा कि किसी के बहकावे में आकर अपना वोट बर्बाद मत करना। शहर के विकास के लिये हमें हाजी फजलुर्रहमान को भारी मतों से विजयी बनाना है। पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू ने कहा कि मेयर पद पर प्रत्याशी बनाए गए हाजी फजलुर्रहमान को भारी मतों से जिताएं। भाजपा को हराने के लिए दलितों के पास इससे अच्छा कोई मौका नहीं है। मेयर प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि जनता ने मुझे मौका दिया तो नगर निगम की व्यवस्थाओं में काफी सुधर कराया जाएगा। इसके अलावा कोआर्डिनेटर लोधी कुमार, पूर्व विधायक महीपाल सिंह माजरा, जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, महानगर अध्यक्ष फैजानुर्रहमान, वरिष्ठ नेता मूसा सिद्दीकी, डा.रागिब अंजुम, राहुल भारती, विधानसभा अध्यक्ष प्रताप सिंह, मेहरबान अली, एस.आलम, राव बाबर, औसाफ गुड्डू, राव महबूब, मास्टर अमजद, सैयद हस्सान ने भी हाजी फजलुर्रहमान को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। इस दौरान इमरान खान, इमरान प्रमुख, कंवरबीर सिंह, अबूबकर, सतेंद्र आदि मौजूद रहे। इसके अलावा रहमानी चौक व गाडो के चौक पर आयोजित जलसों में बसपा नेताओं ने हाजी फजलुर्रहमान को जिताने के लिए सर्वसमाज को आगे आने के लिये कहा। इन जलसों का संचालन अनवर कुरैशी ने किया।
-------------------------------
सांसद और पूर्व विधायक ने पुराने शहर में किया जनसंपर्क
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। भाजपा के मेयर प्रत्याशी संजीव वालिया के समर्थन में सांसद राघव लखनपाल शर्मा और पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने पुराने शहर में एक दर्जन से अधिक जगहों पर सभाएं कीं। साथ ही डोर टू डोर जाकर लोगों से संपर्क किया। उन्होंने भाजपा को सर्व समाज की पार्टी करार दिया। कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास में भरोसा करती है।
सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार बनी है, तब से अपराधी और भ्रष्टाचारी परेशान हैं। उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि योगी सरकार में अपराधी या तो जेल में हैं या फिर प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। उन्होंने संजीव वालिया को एक ईमानदार और कर्मठ इंसान बताते हुए उनके पक्ष में वोट करने की अपील नगरवासियों से की। पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि भाजपा बिना किसी भेदभाव के सर्व समाज के लिए नीतियां बनाकर उनको लागू कर रही है। उन्होंने संजीव वालिया के लिए वोट करने की अपील नगरवासियों से की। प्रत्याशी संजीव वालिया ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जनता की सेवा के लिए टिकट दिया है। अब जनता के हाथ में है कि वह मुझे सेवा का मौका दे। वादा किया कि वह बिना किसी भेदभाव के हर बस्ती और प्रत्येक कॉलोनी का विकास कराएंगे। लोगों ने जगह-जगह भाजपाइयों का स्वागत भी किया।
-------------------------------
कांग्रेसियों ने डोर टू डोर जाकर मांगे मेयर प्रत्याशी के लिए वोट
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। कांग्रेसियों ने मंगलवार को डोर टू डोर जाकर नगर वासियों ने मेयर प्रत्याशी शशि वालिया के लिए वोट मांगे। प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने नगरवासियों से किसी के बहकावे में न आने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने शशी वालिया के समर्थन में वोट करने की अपील की।

कांग्रेसियों ने मंगलवार को हबीबगढ़ और खानआलमपुरा में दो बड़ी सभाएं कीं। इमरान मसूद ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही कुछ लोग चुनाव को दूसरा रंग देने की फिराक में हैं। मगर प्रत्येक नागरिक को जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देते हुए किसी के बहकावे में नहीं आना है। प्रत्याशी शशी वालिया ने कहा कि उनका एकलौता एजेंडा विकास है और विकास के लिए ही वह जनता से समर्थन मांग रहे हैं। आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बने करीब आठ महीने बीत चुके हैं, मगर जनपद में या शहर में आज तक एक भी नया काम शुरू नहीं हो सका है। प्रदेशभर की हालत ऐसी ही है। भाजपा लोगों को हिन्दू और मुसलमान में बांटकर वोट बटोरना जानती है, मगर निकाय चुनाव में लोगों को होशियार रहना होगा। खानआलमपुरा के बाद बालपुर, नवादा, जवाहर पार्क, मातागढ़, केशव नगर, श्यामपुरी, प्रतापनगर आदि जगहों पर भी सभाएं की। इस दौरान विधायक मसूद अख्तर, जिलाध्यक्ष जावेद साबरी, प्रवक्ता गणेशदत्त शर्मा समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed