{"_id":"59fb68aa4f1c1b87698b8f91","slug":"111509648554-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के रूख से ही उदय होगा पालिकाध्यक्ष का भाग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के रूख से ही उदय होगा पालिकाध्यक्ष का भाग्य
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं के रुख से ही तय होगा पालिकाध्यक्ष का भाग्य
देवबंद (सहारनपुर)। युवा मतदाता नए पालिकाध्यक्ष का भाग्य तय करेंगे क्योंकि पांच साल में देवबंद नगरपालिका की वोटर सूची में 18, 890 मतदाता बढ़े हैं, जिनमें अधिकांश युवा मतदाता हैं। इसलिए संभावित उम्मीदवार युवाओं का वोट बैंक हासिल करने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
देवबंद नगरपालिका की सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होने के बाद जहां पहले से चुनाव लड़ने का मन बनाए बैठे दावेदारों के अपमानों पर पानी फिर गया है। वहीं पिछड़ा वर्ग से चुनाव लड़ने वाले दावेदार मतदाताओं के समर्थन के लिए जुटे हैं। वर्ष 2012 में देवबंद नगरपालिका में 56,441 मतदाता थे। लेकिन 2017 में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 75,331 पर पहुंच गई है। ऐसे में 18,890 मतदाता बढ़े हैं। जो नए पालिकाध्यक्ष की तकदीर लिखेंगे। देवबंद में तीसरे चरण में 29 नवंबर को होने जा रहे निकाय चुनाव के लिए प्रशासन तैयारी में जुटा है।
एसडीएम रामविलास यादव ने बताया कि तहसील कार्यालय को नामांकन स्थल बनाया गया है। जहां चार नवंबर से नामांकन प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। अध्यक्ष पद के लिए वार्ड संख्या एक से पांच तक न्यायालय तहसीलदार न्यायिक, वार्ड छह से 10 तक न्यायालय नायब तहसीलदार, वार्ड 11 से 15 तक सभाकक्ष गेट नंबर एक, वार्ड 16 से 20 तक सभाकक्ष गेट नंबर दो तथा वार्ड 21 से 25 तक कार्यालय वासिल बाकी नवीस में नामांकन पत्र जमा होंगे।