{"_id":"6095806d8ebc3e920c5a50f4","slug":"11-deaths-in-ten-days-due-to-various-diseases-in-abha-and-pathanpura-saharanpur-news-mrt537438974","type":"story","status":"publish","title_hn":"आभा और पठानपुरा में विभिन्न बीमारियों से दस दिन में 11 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आभा और पठानपुरा में विभिन्न बीमारियों से दस दिन में 11 लोगों की मौत
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के गांव आभा व पठानपुरा में पिछले दस दिनों में विभिन्न बीमारियों से 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें ग्राम पठानपुरा में सात और ग्राम आभा में चार लोगों की मौत हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि दो गांवों में 11 मौतों के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुध नहीं ली है।
गांव पठानपुरा में पिछले 10 दिन के अंदर अलग अलग बीमारियों से ग्रस्त पीतम (55) पुत्र सोहन, रोशन (50) पत्नी पहल सिंह, निर्मल (32) पुत्र जयराम, राज ू(35) पुत्र इलमचंद, सतपाल (55) पुत्र चोहल, प्रेमो (70) पत्नी पूरण की मौत हो चुकी है। जबकि इन 10 दिनों में ग्राम आभा में अकीला (70) पत्नी जमील, तौसिफ (40) पुत्र आशिफ, सलमा खान (75) पत्नी महमूद अली खान व शराफत खान (65) पुत्र बशीर खान की मौत हो गई है। क्षेत्र में लगातार ग्रामीणों की मौत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर कैंप तक लगाने की जहमत नहीं उठाई है। स्वास्थ्य विभाग की इस अनदेखी से क्षेत्रवासियों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति गहरा रोष है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में कैंप लगाकर जांच करने की मांग की है।
उधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ प्रमोद कुमार ने बताया कि गांव में लोगों के मरने की जानकारी उनके पास है। सीएचसी क्षेत्र गांव दर गांव पहुंच कर ग्रामीणों की जांच हेतु 15 टीमें गठित की गई है। उपरोक्त गांवों में भी टीम भेज कर जांच कराते हुए दवाइयां दी जाएगी।