फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   105-year-old prisoner dies in district prison

जिला कारागार में 105 वर्षीय कैदी की मौत

Tue, 17 Dec 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
105-year-old prisoner dies in district prison
सहारनपुर। जिला कारागार में मंगलवार की सुबह 105 वर्षीय कैदी की मौत हो गई। इस कैदी को चार दिसंबर को मारपीट के मामले में सात साल की सजा हुई थी और पुलिस ने जेल भेजा था। थाना जनकपुरी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली नकुड़ क्षेत्र में करीब आठ वर्ष पूर्व मारपीट हुई थी। मामला न्यायालय में चल रहा था। इस मामले में चार दिसंबर को कोर्ट ने नकुड़ क्षेत्र के अंबेहटा निवासी 105 वर्षीय मकसूद को सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी। मंगलवार की सुबह मकसूद की मौत हो गई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विरेश राज ने बताया कि मकसूद बीमार था और वह चार दिसंबर से ही कारागार के अस्पताल में भर्ती था। बीमारी के चलते ही मकसूद की मौत हुई है। जनकपुरी पुलिस पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। उधर, थाना जनकपुरी क्षेत्र में लिंक रोड पर 32 वर्षीय अज्ञात युवक संदिग्ध अवस्था में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला, जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आशंका जता रही है कि युवक को जहरखुरानी गिरोह ने अपना निशाना बनाया है। युवक के पास ऐसा कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed