फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   खुफिया विभाग एवं जीआरपी ने खंगाला रेलवे स्टेशन

खुफिया विभाग एवं जीआरपी ने खंगाला रेलवे स्टेशन

Thu, 27 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खुफिया विभाग एवं जीआरपी ने खंगाला रेलवे स्टेशन
सहारनपुर। अंबाला के स्टेशन डायरेक्टर को मिले लश्कर-ए-तैयबा के धमकी भरे पत्र के बाद रेलवे स्टेशन पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एवं परिसर का कोने-कोने की तलाशी ली। ट्रेनों में भी चेकिंग की गई। यात्रियों के सामान को भी देखा गया। देर रात तक चेकिंग अभियान चलता रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को अंबाला रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर को मिले लश्कर-ए-तैयबा के किश्तवाड़, जम्मू कश्मीर के कमांडर अम्बु बुखारी के नाम से मिले धमकी भरे पत्र में अन्य रेलवे स्टेशन समेत सहारनपुर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। हालांकि धमकी 20 अक्तूबर को सहारनपुर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की दी गई थी, लेकिन अधिकारियों ने पत्र मिलने के बाद से ही अलर्ट जारी कर दिया। खुफिया विभाग, जीआरपी और आरपीएफ की टीम रेलवे स्टेशन का कोना-कोना खंगाल डाला। डॉग स्क्वाड की भी टीम मौके पर पहुंची तथा टीम के साथ प्लेटफार्म के अलावा रेलवे परिसर में भी चेकिंग की गई और स्टेशन पर रुके यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई। अधिकारियों ने स्टेशन पर पहुंचने वाली ट्रेनों में चेकिंग की।
विज्ञापन

-- एटीएस की टीम भी पहुंची स्टेशन
स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर एटीएस (एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड) की टीम पहुंची। एटीएस ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर जीआरपी-आरपीएफ से मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि एटीएस एवं खुफिया विभाग पूरे मामले पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कड़ी निगरानी रखी जा रही है
जीआरपी थाना प्रभारी अशोक सिसौदिया ने बताया कि स्टेशन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। एटीएस एवं खुफिया विभाग भी निगरानी कर रहा है। डॉग स्क्वाड भी स्टेशन पर है। अब लगातार निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed