फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पांच लाख से ज्यादा कांवड़िओं ने किया शिवालयों की तरफ कूच

पांच लाख से ज्यादा कांवड़िओं ने किया शिवालयों की तरफ कूच

Thu, 09 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
पांच लाख से ज्यादा कांवड़िओं ने किया शिवालयों की तरफ कूच
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर अब तक लगभग पांच लाख पंद्रह हजार कांवड़िये अपने अपने शिवालयों को प्रस्थान कर चुके हैं। पूरा कांवड़ मार्ग शिव भक्तों के जयकारों से गूंज रहा है।
विज्ञापन

काली नदी चेक पोस्ट से लेकर गागलहेड़ी मार्ग से होते हुए सहारनपुर मार्ग के रास्ते हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, राजस्थान आदि राज्यों को जाने वाले शिवभक्त भोले के भजनों पर आगे बढ़ रहे हैं। पूरा कांवड़ मार्ग शिव भक्तों के जयकारों से गूंज रहा है। कांवड़ मार्ग शिवमय बना हुआ है। पूरे मार्ग पर शिवभक्तों की कतार लगी हुई है। डाक कांवड़ियों में समय पर जल लेकर पहुंचने की होड़ लगी हुई थी। गागलहेड़ी में तैनात पुलिस ने भारी भीड़ को देखते हुए सहारनपुर जाने वाले सभी तरह के वाहनों को रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed