{"_id":"5a3d54b14f1c1ba12d8ba3ad","slug":"101513968817-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफआईआर लिखने में लापरवाही करने वाले प्रभारियों पर हो कार्रवाई- मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफआईआर लिखने में लापरवाही करने वाले प्रभारियों पर हो कार्रवाई- मंडलायुक्त
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। एंटी भूमाफिया और कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान काम में लापरवाही करने वाले थाना प्रभारियों को मंडलायुक्त ने कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते समय अभियुक्त के विरुद्ध तथ्यपरक रिपोर्ट प्रेषित करें। भूमाफिया के विरुद्ध कार्रवाई में किसी भी स्तर पर लापरवाही ना बरती जाए और की गई कार्रवाई से शासन को भी अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने में लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्षों के विरुद्ध भी कार्रवाई होगी।
एंटी भूमाफिया एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने चिह्नित भूमाफिया के विरुद्ध अभियान चला कर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि कोई भी अपराधी खुले आम नहीं घूमना चाहिए। भूमाफिया के कब्जे से मुक्त कराई भूमि की तारबंदी सहित प्रशासन के कब्जे का बोर्ड उक्त भूमि क्षेत्र में लगाए। समीक्षा बैठक के दौरान बताया कि सहारनपुर जनपद में अब तक 205 एकड़ तथा मुजफ्फरनगर जनपद में 70 हेक्टेयर भूमि को भूमाफिया के कब्जे से मुक्त कराया गया है। उन्होेंने कहा कि जिन भूमाफिया के कब्जे में यह भूमि थी उनके विरुद्ध गिरफ्तारी की भी कार्रवाई की जाए। मंडलायुक्त ने कहा कि थाने पर कोई भी व्यक्ति प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने जाए तो उसे बैठाकर उसकी एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि अगर उनके संज्ञान में थाने पर एफआईआर दर्ज नहीं हुई है तो संबंधित थानाध्यक्ष के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी अतिक्रमण और यातायात सुगम बनाने के लिए प्रशासन का सहयोग करें। अतिक्रमण हटाने के लिए जिलाधिकारी अपने-अपने जनपदों में अभियान चलाए। पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील इमैनुअल ने कहा कि पुलिस अधिकारी प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कानून-व्यवस्था की स्थिति को और अधिक बेहतर बनाए। उन्होंने कहा कि अपराधियों में खौफ से ही अपराधों पर नियंत्रण लगाया जा सकता है। कहा कि थाना दिवस पर प्राप्त शिकायतों का प्रभावी निस्तारण किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि थानों में जमा लावारिस व दुर्घटनाग्रस्त वाहन कोर्ट की अनुमति से नीलामी किए जाए। कहा कि मंडल में खैर की लकड़ी को चोरी करने वाले गिरोह के विरुद्ध पुलिस अधिकारी प्रभावी कार्यवाही करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी सहारनपुर पीके पांडेय, मुजफ्फरनगर जीएस प्रियदर्शी, अपर आयुक्त आभा गुप्ता, उदई राम, वन आयुक्त सुनील कुमार दूबे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अनंत देव, पुलिस अधीक्षक शामली अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर सहारनपुर प्रबल प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहारनपुर विनोद कुमार, मुजफ्फरनगर एसके सिंह मुख्य विकास अधिकारी शामली रेनू तिवारी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।