फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सेंटा क्लॉज से टॉफी और चॉकलेट पाकर खिले बच्चों के चेहरे

सेंटा क्लॉज से टॉफी और चॉकलेट पाकर खिले बच्चों के चेहरे

Sat, 23 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
सेंटा क्लॉज से टॉफी और चॉकलेट पाकर खिले बच्चों के चेहरे
सहारनपुर। शिक्षण संस्थाओं में शुक्रवार को क्रिसमस पर्व की धूम रही। बच्चे सेंटा क्लॉज के वेश में सजकर स्कूल पहुंचे थे, जिन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। शिक्षिकाओं ने सेंटा क्लॉज के रूप में बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें चॉकलेट और टॉफियां वितरित की, जिन्हें पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

प्रद्युमन नगर स्थित दून कैंब्रिज स्कूल में क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने आर्ट व क्राफ्ट से मनमोहक कलाकृतियां बनाकर वाहवाही लूटी। छोटे बच्चे सेंटा क्लॉज बनकर पहुंचे थे। प्रधानाचार्य रश्मि सैनी ने बच्चों को क्रिसमस पर्व के बारे में बताया और शुभकामनाएं दी। प्रबंधक मनीष सैनी ने बच्चों को गुब्बारे, टॉफियां और चॉकलेट उपहार स्वरूप भेंट की। किंग जॉर्ज एकेडमी में क्रिसमस त्योहार मनाया गया। अनेक बच्चे सेंटा क्लॉज बनकर पहुंचे थे, जिन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। सेंटा क्लॉज बने वासु मोहन ने बच्चों को उपहार, चॉकलेट और टॉफियां वितरित की। प्रधानाचार्य डॉ. कमलेश शर्मा और मैनेजर रानमोहन शर्मा ने सबको बधाई दी। एप्पल ग्रोव स्कूल में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। छोटे बच्चे सेंटा क्लॉज और फेयरी की ड्रेस में सुंदर लग रहे थे। प्रधानाचार्य आरती सेठ ने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को क्रिसमस की बधाई दी। संकल्प संस्था में शुक्रवार को क्रिसमस डे मनाया गया। सेंटा क्लॉज बने अनुराग ने सभी दिव्यांग बच्चों को उपहार, टॉफी और चॉकलेट गिफ्ट की। उपहार पाकर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। संस्था की सचिव रेखा कुमार ने बच्चों को बधाई दी। इस मौके पर ऋतु सैनी, वरुण प्रभा त्यागी, मीनाक्षी वर्मा, अर्जुना, अनीता अग्रवाल आदि थे। बचपन प्ले स्कूल में किड्स कॉर्निवल और क्रिसमस डे मनाया गया। मुख्य अतिथि कमल किशोर, डॉ. मनविंद्र कुमार, सुनीता कालिया, नवीन अग्रवाल, शिप्रा अग्रवाल आदि रहीं। सेंटा क्लॉज ने सभी बच्चों को उपहार भेंट किए। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस मौके पर अंजू, ज्योत्सना, भव्या, गायत्री आदि मौजूद रहीं। हेड स्टार्ट प्ले स्कूल में क्रिसमस पर्व के उपलक्ष में बच्चों के बीच अनेक प्रतियोगिताएं कराई गईं। बच्चों ने नृत्य और गायन की सुंदर प्रस्तुति देकर तालियां बटोरी। प्रधानाचार्य रश्मि वीर जैन ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी। इस मौके पर सिमरन, नेहा, शुभ्रा, तान्या, कीरत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed