{"_id":"5a3c01314f1c1b001c8ba42b","slug":"101513881905-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट मैरी एकेडमी में क्रिसमस चैरिटी मेला 25 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट मैरी एकेडमी में क्रिसमस चैरिटी मेला 25 को
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सेंट मैरी एकेडमी मिशन कंपाउंड में 25 दिसंबर को क्रिसमस चैरिटी मेले का आयोजन होने जा रहा है। मेले में शहर के गण्यमान्य लोगों के साथ ही अनेक परिवार हिस्सा लेंगे। इन दिनों मेले की तैयारियां जोरों पर हैं।
सेंट मैरी एकेडमी ने मेले के लिए अमर उजाला को अपना मीडिया पार्टनर बनाया है। मेले का उद्घाटन कमिश्नर दीपक अग्रवाल, डीएम पीके पांडेय, एसएसपी बबलू कुमार और प्रोग्रेसिव स्कूल सोसायटी के संयोजक सुरेंद्र चौहान द्वारा किया जाएगा। इस दौरान जीसस का बर्थ डे मनाया जाएगा, जिसके लिए केक काटा जाएगा। मेला पूर्वाह्न 11 बजे से रात आठ बजे तक चलेगा, जिसमें प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रधानाचार्य फादर थारसिस ने बताया कि स्कूल में मेला कई वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। इस बार भी शहर के सभी मजहबों के लोगों को आमंत्रित किया गया है। मेले में बच्चों और बड़ों के मनोरंजन की भी व्यवस्था रहेगी।