फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   वीसी ने खंगाली अभियंताओं और बाबुओं की अलमारी

वीसी ने खंगाली अभियंताओं और बाबुओं की अलमारी

Sun, 17 Sep 2017 01:31 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
वीसी ने खंगाली अभियंताओं और बाबुओं की अलमारी
वीसी ने खंगाली अभियंताओं और बाबुओं की अलमारी
विज्ञापन

सहारनपुर। विकास प्राधिकरण के अभियंताओं और बाबुओं के इन दिनों अच्छे दिन नहीं चल रहे हैं। जेई पवन शर्मा के बाद वीसी मनोज कुमार ने शनिवार को दो अभियंताओं और तीन बाबुओं की अलमारी के ताले तुड़वाकर उनमें रखी फाइलें लिस्टेड कराई, जिससे उनको इधर-उधर न किया जा सके। वीसी के इस कदम से प्राधिकरण में हड़कंप मचा हुआ है।

शनिवार को वीसी मनोज कुमार ने एई एके माथुर और जेई सीएम अग्रवाल की अलमारियों से तमाम फाइलें निकलवाकर उनको लिस्टेड कराया यानी सूची तैयार काई। प्रत्येक फाइल का नंबर दर्ज कराया गया, जिससे फाइलों को इधर से उधर न कर सकें। इसके अलावा तीन बाबुओं की अलमारियों में रखी फाइलों को भी निकालवाकर इसी तरह लिस्टेड कराया गया। इससे पहले वीसी ने करीब सप्ताह भर पहले जेई पवन शर्मा की अलमारी का ताला तुड़वाकर उसमें रखी फाइलों को निकलवाया था, जिनकी जांच चल रही है। उनकी अलमारी सील भी की गई थी। शनिवार की कार्यवाही के दौरान सचिव सत्यप्रकाश शर्मा भी मौजूद रहे। वीसी मनोज कुमार ने बताया कि एक-एक कर सभी अभियंताओं और बाबुओं की फाइलें खंगाली जाएंगी। वीसी के तेवर देख तमाम अभियंता और बाबू टेंशन में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed