{"_id":"5db095df8ebc3e01416b49c3","slug":"100-beds-to-be-laid-in-new-building-opd-shifted-to-old-building-saharanpur-news-mrt4501654115","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई बिल्डिंग में बिछेंगे 100 बेड, पुरानी बिल्डिंग में शिफ्ट हुई ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई बिल्डिंग में बिछेंगे 100 बेड, पुरानी बिल्डिंग में शिफ्ट हुई ओपीडी
विज्ञापन
महिला अस्पताल की नई बिल्डिंग।
- फोटो : SAHARANPUR
नई बिल्डिंग में बिछेंगे 100 बेड, पुरानी बिल्डिंग में शिफ्ट हुई ओपीडी
सहारनपुर। जिला महिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में मैटरनिटी विंग, लेबर रूम आदि बनाए जाने हैं, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए साल भर से नई बिल्डिंग में चल रही ओपीडी को बुधवार को पुन: पुरानी बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया है।
एसबीडी जिला अस्पताल परिसर में 100 बेड की मैटरनिटी विंग आदि के लिए करोड़ों की लागत से नई बिल्डिंग बनी है। करीब दो साल पहले ही बिल्डिंग बनकर तैयार हुई है। बीते करीब एक साल से महिला अस्पताल की ओपीडी, मेडिकल स्टोर, पैथोलॉजी लैब समेत तमाम काम नई बिल्डिंग से ही संचालित हो रहे हैं। मगर अब पुन: ओपीडी को पुरानी बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया है। बुधवार को पुरानी बिल्डिंग की ओपीडी में ही महिला मरीजों को देखा गया। नई बिल्डिंग खाली खाली नजर आई। विभागीय सूत्रों ने बताया कि नई बिल्डिंग 100 बेड के मैटरनिटी विंग, लेबर रूम और अन्य कार्यों के लिए बनाई गई है। ऑक्सीजन प्लांट भी लगाया जाना है। उधर, जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉक्टर अनीता जोशी ने बताया कि नई बिल्डिंग जिस मकसद के लिए बनाई गई है उस पर काम चल रहा है। हमारी प्राथमिकता यही है कि अस्पताल में आने वाली मरीजों को किसी प्रकार की समस्या ना आए।

महिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में खाली पड़ी कुर्सियां।- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन