{"_id":"62f2a9e5536475716c25666e","slug":"1-40-lakh-national-flags-arrived-saharanpur-news-mrt6005593169","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.40 लाख राष्ट्रीय ध्वज की खेप पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.40 लाख राष्ट्रीय ध्वज की खेप पहुंची
विज्ञापन
विकास भवन में पहुंचे तिरंगे को पैक करते कर्मी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा फहराने के अभियान के तहत पंचायती राज विभाग जिले भर में 4.67 लाख तिरंगे वितरित करेगा। 1.40 लाख झंडों की खेप मंगलवार को विकास भवन पहुंची। मोहर्रम की छुट्टी होने के बावजूद एक-एक झंडे को खुलवाकर चेक करने के बाद वितरित किया गया।
जिला पंचायत राज विभाग की ओर से जिले में 11 विकास खंडों की 884 ग्राम पंचायतों, नगर पालिकाओं और नगर निगम को झंडे वितरित किए जाएंगे। इसके लिए राष्ट्रीय ध्वज आने शुरू हो गए हैं। मंगलवार को 1.40 लाख झंडों की खेप विकास भवन पहुंची, जहां पर जिला पंचायतराज अधिकारी आलोक शर्मा की देखरेख में विभाग और ग्राम पंचायतों से जुड़े कर्मचारियों ने झंडों की पैकिंग खोलकर उनको चेक किया। इसके बाद झंडों के पैकेट बनाकर ग्राम पंचायतों को वितरित करने को भेजा गया। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि 4.67 लाख झंडे उनके विभाग द्वारा वितरित किए जाएंगे। झंडों की पहली खेप मिल चुकी है।
स्वयं सहायता समूहों को भी लगाया
विभाग की ओर से विशेष आर्डर पर झंडे तैयार कराए गए हैं। इस कार्य में सिलाई के लिए स्वयं सहायता समूहों को भी लगाया गया है। इसको लेकर उनको प्रत्येक झंडे के हिसाब से मजदूरी भी दी गई। जिले में 1109 स्वयं सहायता समूह काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
झंडों की हो रही ब्लैक
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर झंडों की बाजार में मांग बढ़ गई है। एक तरफ झंडे महंगे बिक रहे हैं, वहीं कई स्कूलों और संस्थाओं को ब्लैक में भी झंडे खरीदने पड़ रहे हैं। इसकी शिकायतें भी स्कूल संचालकों ने की। सूत्रों के मुताबिक, थोक विक्रेता झंडों की ब्लैक कर रहे हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

विकास भवन में पहुंचे तिरंगे को पैक करते कर्मी- फोटो : SAHARANPUR