{"_id":"ebdfb92d514982a0da70f7bf69802f16","slug":"rape-attempt-in-train-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में अकेली महिला देख दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में अकेली महिला देख दुष्कर्म का प्रयास
अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 13 Nov 2013 07:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर से अमृतसर जा रही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में सोमवार देर रात महिला से टायलेट जाते समय एक यात्री ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर अन्य यात्रियों ने आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
बाद में ट्रेन के सहारनपुर स्टेशन पर पहुंचने पर आरोपी को जीआरपी के हवाले कर दिया। जीआरपी ने छेड़छाड़ में रिपोर्ट दर्जकर उसे जेल भेज दिया।
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के थाना बलारसा क्षेत्र की निवासी महिला छोटे भाई के साथ नारायणपुर से अंबाला कैंट जा रही थी। रास्ते में ट्रेन के स्लीपर कोच एस-थ्री में सवार महिला से एक यात्री ने छेड़छाड़ की कोशिश की थी।
विज्ञापन
महिला के शोर मचाने पर अन्य यात्रियों ने आरोपी को दबोच लिया। ट्रेन के मध्य रात्रि सहारनपुर स्टेशन पर पहुंचने पर महिला और कुछ यात्रियों ने आरोपी को जीआरपी के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
जीआरपी के अनुसार आरोपी रणजीत पंजाब के फिरोजपुर के लुहाम खुर्द का रहने वाला है। प्रारंभिक जांच में उसने खुद को फौज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बताया।
जीआरपी थाना प्रभारी रामबाबू तिवारी ने बताया कि आरोपी को छेड़छाड़ के आरोप में जेल भेज दिया है।