फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   work shouls be complete in time

विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराएं अफसर : सीडीओ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
work shouls be complete in time
रामपुर। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराएं। साथ ही शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में सीडीओ गजल भारद्वाज ने विकास कार्यक्रम और निर्माण कार्यों से संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने आयुष्मान कार्ड, मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, खाद्य एवं रसद, कन्या सुमंगला, खादी ग्रामोद्योग, मत्स्य, कायाकल्प, रोजगार सृजन कार्यक्रम आदि जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिले में बनाए जा रहे आयुष्मान गोल्डन कार्ड की स्थिति के बारे में उन्होंने निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जाने के कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों को इस योजना के अंतर्गत आच्छादित किया जाए।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि जिन कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया गया हो। ऐसे निर्माण कार्यों को एक सप्ताह के भीतर संबंधित विभाग को हस्तांतरित करने की कार्यवाही पूर्ण कराएं। उन्होंने ग्राम पंचायत भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण कराने के साथ-साथ बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य भी पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही खंड विकास अधिकारियों को सचिवों के माध्यम से जियो टैगिंग का कार्य भी सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने खादी ग्रामोद्योग अधिकारी को निर्देशित किया कि बोर्ड द्वारा दिए गए लक्ष्यों के अनुरूप बैंकों के माध्यम से समन्वय करके लाभार्थियों को रोजगारपरक कार्यक्रम से लाभान्वित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रीट वेंडिंग जोन के संबंध में उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, परियोजना अधिकारी डूडा निर्देशित किया कि रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिका/नगर पंचायत ऐसी खाली पड़ी भूमि का चिन्हाकंन किया जाए, ताकि रेहड़ी, फड़ एवं दुकानदारों को आवंटित किया जाए जिससे उनको रोजगार मिल सके। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मनीष मीणा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता, समस्त उपजिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed