फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   woman killed her husband

प्रेमी के साथ की पति की हत्या ग्रामीणों ने पत्नी को पीटा

Thu, 25 Aug 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 25 Aug 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
woman killed her husband
Murder
प्रेमी के संग मिलकर महिला ने अपने पति का कत्ल करके शव उत्तराखंड के गदरपुर क्षेत्र में फेंक दिया। बाद में महिला नाटकीय अंदाज में स्वार आ गई। बाद में गांव पहुंचकर पति की हत्या के दिखावटी आंसू बहाने लगी। ग्रामीणों ने गांव पहुंची महिला को घेर लिया और पति की हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराकर जमकर पीटा। जैसे-तैसे लोगों ने बचाया। मृतक की बहन की तहरीर के आधार पर महिला, उसके दो भाइयों और प्रेमी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट गदरपुर पुलिस ने दर्ज कर ली है।  
विज्ञापन


मंगलवार की रात्रि तहसील क्षेत्र के गांव खरदिया के ग्राम प्रधान उमेश सरन सैनी के पास उत्तराखंड के गदरपुर पुलिस का फोन आया कि उनके गांव निवासी शंकर (35) पुत्र प्रभु दयाल का शव गांव रामजीवनपुर के पास पड़ा है। जिसे पोस्टमार्टम के लिये रुद्रपुर चिकित्सालय भेजा गया है। सूचना मिलते ही युवक के परिजनों सहित ग्रामीण गदरपुर कोतवाली पहुंच गये और मामले की जानकारी की।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने उत्तराखंड पुलिस को बताया कि एक दिन पूर्व मंगलवार को शंकर की पत्नी धनवती उसे अपने चचेरे भाई के यहां कार्यक्रम की बात कहकर साथ ले गई थी। मृतक की पत्नी के गांव खरदिया का मझरा निवासी महेंद्र से अवैध संबंध है। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने ग्रामीणों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की बहन गांव खरदिया निवासी परमावती पत्नी रमेश ने गदरपुर पुलिस को पत्नी धनवती व उसके प्रेमी महेंद्र सहित दो भाइयों जिला बिजनौर के कालागढ़ ग्राम धारा निवासी गोविंद व हरपाल पुत्र प्रेम को नामजद कर हत्या की तहरीर दी।  इस पर पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया। उत्तराखंड के गदरपुर थाना प्रभारी विरेंद्र कुमार जेठा ने बताया कि  रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।  गोविंद पुलिस की पकड़ में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed