{"_id":"6aca9f2fde6f3cf10808e604","slug":"nhm-employees-adamant-on-demands-for-regularization-and-equal-pay-rampur-news-c-282-1-rmp1027-182193-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: नियमितीकरण और समान वेतन की मांग पर अड़े एनएचएम कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: नियमितीकरण और समान वेतन की मांग पर अड़े एनएचएम कर्मी
Sun, 11 Oct 2026 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। नियमितीकरण और समान वेतन की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों का सीएमओ कार्यालय पर धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। संविदा कर्मचारियों ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने कहा कि संविदा कर्मचारी लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे रहे हैं, लेकिन उन्हें नियमित कर्मचारियों के समान सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कर्मचारियों को नियमित करने के साथ समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाना चाहिए। उन्होंने सेवा सुरक्षा, वेतन वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, महंगाई भत्ता, ईपीएफ, आवास भत्ता और ग्रेच्युटी का लाभ देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में अहम जिम्मेदारी निभाने के बावजूद संविदा कर्मचारियों को अपने भविष्य की चिंता बनी रहती है। मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होने तक विरोध जारी रहेगा। इस दौरान राजेश,मयंक, अजीज, ममता, रानी आदि मौजूद रहे।