{"_id":"6a99db06eeff6c1334002ee7","slug":"woman-jumps-into-ramganga-river-search-underway-rampur-news-c-282-1-rmp1020-179261-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रामगंगा में महिला ने लगाई छलांग, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रामगंगा में महिला ने लगाई छलांग, तलाश जारी
Fri, 04 Sep 2026 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
पटवाई। रामगंगा नदी के पुल से एक महिला ने छलांग लगा दी। पुल से गुजर रहे लोगों ने उसे कूदते हुए देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके से महिला की चप्पल, बुरखा और दुपट्टा मिला है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
पटवाई क्षेत्र के मदारपुर पुल पर बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे एक महिला ने छलांग लगा दी। उस समय पुल से गुजर रहे कुछ लोगों ने महिला को छलांग लगाते हुए देख लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने पुल से छलांग लगाने वाली जगह से एक बुरखा, दुपट्टा और चप्पल बरामद किए हैं। इन सामानों के आधार पर महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
घटनास्थल पर कुछ ही देर में बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। स्थानीय गोताखोर महिला की तलाश कर रहे हैं। थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। सीओ देवकीनंदन ने बताया कि महिला की तलाश जारी है और दमकल की टीम को भी इसकी सूचना दी गई है। मौके पर मिले सामान के आधार पर महिला की पहचान करने की कोशिश भी की जा रही है।