फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Woman dies after suffering electric shock while draining rainwater.

Rampur News: बारिश का पानी निकालते समय करंट की चपेट में आई महिला की मौत

Mon, 28 Sep 2026 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 28 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after suffering electric shock while draining rainwater.
रामपुर। पति और बेटे को चाय बनाकर देने के बाद घर में बारिश का जमा पानी निकाल रही महिला का हाथ तार से छू गया। करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हादसा रविवार सुबह अजीतपुर की एड्स न्यू बस्ती में हुआ। यहां रहने वाली 40 वर्षीय शबीना खातून पत्नी ताहिर अली सुबह घर के कामकाज में जुटी थीं। उनके पति ताहिर अली अखबार वितरण का काम करते हैं। बेटे शाहनवाज भी पिता के साथ अखबार बांटते हैं। परिजनों के मुताबिक, शबीना ने रोज की तरह सुबह पति और बेटे के लिए चाय बनाई। इसके बाद वह घर के सहन में जमा बारिश का पानी निकालने लगीं।
विज्ञापन

सहन में बने गड्ढे में पानी भरा था। शबीना झाड़ू की मदद से पानी निकाल रही थीं। इसी दौरान उनका हाथ पास से गुजर रहे तार से छू गया। तार में करंट होने के कारण वह उसकी चपेट में आ गईं और जमीन पर गिर पड़ीं। शबीना के गिरते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। पति ताहिर अली, बेटे शाहनवाज और दामाद ने उन्हें संभाला। परिजन तत्काल उन्हें डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने शबीना को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पति और बेटे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पति ताहिर अली के मुताबिक, बारिश के कारण पिछले दो दिन से घर में बिजली नहीं आ रही थी। उन्होंने बताया कि एक फेस में करंट आ रहा था। घर के पास बिजली का खंभा भी लगा है। परिजनों को आशंका है कि खंभे से करंट उतरकर आसपास पानी में पहुंचा होगा। इसी दौरान तार के संपर्क में आने से शबीना हादसे का शिकार हो गईं।

ताहिर अली और उनका बेटा शाहनवाज रोज सुबह अखबार बांटने निकलते हैं। परिवार के लिए सुबह की शुरुआत शबीना के हाथ की चाय से होती थी। रविवार को भी उन्होंने पति और बेटे को चाय बनाकर दी थी, लेकिन इसके बाद हादसा हो गया। शबीना की मौत से परिवार सदमे में है। जेई अर्जुन मौर्य ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed