फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Four houses damaged by rain; three people, including two women, injured.

Rampur News: बारिश से चार मकान क्षतिग्रस्त, दो महिलाओं समेत तीन घायल

Mon, 28 Sep 2026 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 28 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Four houses damaged by rain; three people, including two women, injured.
रामपुर। लगातार हो रही बारिश के कारण जिले में कई कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए। मिलक के धर्मपुरा गांव में कच्चे मकान की छत की दीवार गिरने से गृहिणी रीना घायल हो गईं, जबकि उनके साथ मौजूद चार बच्चों को भी मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

पटवाई के भोरकी गांव में कच्चे मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर राधा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके पैर में फ्रैक्चर और गले में चोट आई है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बिलासपुर के पदपुरी गांव में कच्चे मकान की पिछली दीवार गिरने से घनश्याम श्रीवास्तव मलबे में दबकर घायल हो गए। हादसे में मकान की टीनशेड भी ढह गई। मकान में घरेलू सामान के साथ मवेशी भी बंधे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, टांडा तहसील क्षेत्र में अतिवृष्टि से चार मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। प्रशासन ने दो प्रभावित परिवारों को सरकारी सहायता उपलब्ध करा दी है, जबकि दो अन्य मामलों में राहत आयुक्त कार्यालय की वेबसाइट पर विवरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन की टीमें क्षति का आकलन कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed