फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Roof of mud house collapses in rain; elderly woman dies after being buried under debris.

Rampur News: बारिश में कच्चे मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

Mon, 28 Sep 2026 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 28 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Roof of mud house collapses in rain; elderly woman dies after being buried under debris.
रामपुर। दो दिन से हो रही लगातार बारिश के बीच काशीपुर गांव में रविवार को कच्चे मकान की जर्जर छत अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से चारपाई पर बैठीं 65 वर्षीय लाडो की मौत हो गई।
विज्ञापन

कच्चे मकान की छत गिरने की तेज आवाज सुनकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

बताया गया कि मकान काफी पुराना और कच्चा था। छत लंबे समय से जर्जर हालत में थी। लगातार बारिश के कारण छत और कमजोर हो गई थी। शनिवार की शाम करीब चार बजे अचानक छत भरभराकर नीचे आ गिरी और उसके नीचे बैठी महिला दब गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में अब भी कई कच्चे और जर्जर मकान हैं। बारिश के दौरान इन मकानों में रहने वाले परिवारों को छत गिरने का खतरा बना रहता है। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

0000
काशीपुर गांव पहुंचकर प्रशासनिक टीम ने मौका मुआयना किया है। प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद की जा रही है। पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है। - रत्निका श्रीवास्तव, एसडीएम (सदर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed