{"_id":"6ab977ab4f1d3c36920aa0eb","slug":"family-attacked-inside-their-home-over-old-enmity-case-registered-against-nine-individuals-rampur-news-c-282-1-smbd1026-181068-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर परिवार पर हमला, नौ के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर परिवार पर हमला, नौ के खिलाफ रिपोर्ट
Mon, 28 Sep 2026 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
टांडा। पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर हथियारों के बल पर परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 11 सितंबर की बताई गई है। पीड़िता ने घटना का वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराया है।
ग्राम बैजना निवासी अंजुम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद करीब 2:20 बजे वह परिवार के लोगों और नंदोई के साथ घर पहुंची थीं।
आरोप है कि इसी दौरान गांव के जुल्फिकार, कैफ, शुऐब, हमशाद अली, रुखसाद, नावेद, मौअज्जम, मुआफिक और रहमत अली एक राय होकर धारदार हथियार, तमंचे और लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए परिवार के लोगों पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।
विज्ञापन
तहरीर के अनुसार, परिवार के लोगों ने कमरों में घुसकर अपनी जान बचाई। सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की मोबाइल से वीडियो बनाए जाने का भी दावा किया गया है। महिला ने बताया कि पुलिस ने हमशाद अली को घटना में प्रयुक्त तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था।
सीओ पंकज पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।