फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   without recomendation dig road

बिना मंजूरी के ही खोद डाली सड़कें, लगा दिए यूनिपोल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
without recomendation dig road
रामपुर। नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग की अनुमति के बिना शहर में सड़क खोदकर यूनिपोल (खंभे लगाकर बड़े होर्डिंग्स) लगा दिए गए हैं। हैरानी की बात है कि यूनिपोल शहर के मुख्य चौराहों और सड़कों पर लगाए गए हैं। इस सड़क से होकर जिला प्रशासन और नगर पालिका के अधिकारी भी गुजरते हैं, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब जब लोक निर्माण विभाग की ओर से इस बारे में पूछा जा रहा तो नगर पालिका का जवाब है कि सिर्फ एक कंपनी को सात यूनिपोल लगाने की अनुमति दी गई है। अन्य यूनिपोल लगाए जाने के मामले में नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

शहर में अधिकांश सड़कें लोक निर्माण विभाग के स्वामित्व की हैं। इनमें कुछ सड़कें लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड एवं कुछ सड़कें निर्माण खंड के कार्यक्षेत्र में आती हैं। दोनों डिवीजनों की ओर से सड़कों का रखरखाव किया जाता है। पिछले एक माह से शहर में यूनिपोल लगाकर सत्ता पक्ष के नेताओं एवं कंपनियों की प्रचार सामग्री लगाई जा रही है, ताकि लोगों की नजर उन पर पड़े। ये काम शहर में दो कंपनियों की ओर से किया जा रहा है जिसमें सिर्फ एक कंपनी नगर पालिका ने सात यूनिपोल स्थापित करने की अनुमति दी थी, जो रोड पटरी साइड में एल सेप में लगाए जाने थे। सात यूनिपोल के अलावा शहर में दूसरी कंपनी ने कई यूनिपोल लगा दिए गए हैं। वो भी नगर पालिका की अनुमति के बिना। बिना अनुमति के कंपनी ने मनमानी करते हुए न सिर्फ शहर में तमाम जगह यूनिपोल स्थापित कर दिए, बल्कि लोक निर्माण विभाग की सड़कों को भी खोद दिया। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से भी कोई अनुमति नहीं ली गई है। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए नगर पालिका को जिम्मेदार ठहराते हुए नोटिस जारी कर दिया, जबकि नगर पालिका ने बिना अनुमति के यूनिपोल स्थापित करने के लिए कंपनियों को नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed