फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Wires connected to the tanda of 36 gold smugglers who escaped from Lucknow

Rampur News: लखनऊ से फरार हुए 36 सोना तस्करों के टांडा से जुड़े तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Wires connected to the tanda of 36 gold smugglers who escaped from Lucknow
रामपुर। लखनऊ में मंगलवार को एयरपोर्ट पर 36 सोना तस्करों को कस्टम विभाग ने पकड़ा था। जिसके बाद मौका पाकर सभी आरोपी फरार हो गए। ये सभी आरोपी टांडा क्षेत्र के बताए जा रहे हैं, जिसकी क्षेत्र में चर्चा भी हो रही है। इनके पास करीब ढाई करोड़ की सिगरेट और 10 करोड़ का सोना होने की सूचना है। मंगलवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने सिगरेट, गुटखा और सोना तस्करी करने के आरोप में खाड़ी देशों से आए 36 लोगों को गिरफ्तार गिरफ्तार किया था। उन्हें कड़ी सुरक्षा में रखा गया था, लेकिन सभी आरोपी अधिकारियों को चकमा देकर फरार हो गए। इनके पास ढाई करोड़ की कीमत की सिगरेट और दस करोड़ की कीमत का सोना होने की चर्चा है।
विज्ञापन

टांडा के स्थानीय लोगों के अनुसार यहां के लोग बीते कई वर्षों से खाड़ी देशों से गोल्ड तस्करी का काम कर रहे हैं। जिसमें नगर के सैकड़ों युवा शामिल हैं। युवकों द्वारा सिगरेट, पान मसाला, गुटखा तथा गोल्ड आदि लेकर खाड़ी देशों से भारत लाया जाता है और उसे दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों में बेच दिया जाता है। ये सभी सोना को पेट में छिपाकर लाते हैं। कई बार टांडा के युवक सोना तस्करी के आरोप में पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

पिछले महीने भी लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नगर सहित दूसरी जगहों के कुल 13 युवकों के पास से 98 लाख के गुटखे और सिगरेट बरामद किए और माल जब्त कर उन्हें छोड़ दिया था। मुखबिर की सूचना पर एयरपोर्ट के बाहर लखनऊ पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके पेट में सोना होने की बात पता चली थी। स्थानीय पुलिस ने भी तस्करी के आरोप में कुछ युवकों को गिरफ्तार किया था, हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया था। फिलहाल टांडा पुलिस ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed