{"_id":"5b33dca54f1c1bf16e8ba32a","slug":"water-problem-in-bilaspur-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में हैंडपंप दे रहे हैं जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में हैंडपंप दे रहे हैं जवाब
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में पेयजल किल्लत को लेकर नगरपालिका से सिंह कालोनी में टैंकर द्वारा लोगों को दी जा रही पेयजलापूर्ति।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही नगर क्षेत्र में भी लोगों के घरों में हैंडपंपों का पानी घटने लगा है। जलस्तर घटने से लोगों के सामने पेयजल का संकट पैदा होने लगा है। पालिका ने नगर क्षेत्र में पानी के टैंकों से पेयजल का आपूर्ति देनी शुरु कर दी है, वहीं इंडिया मार्का हैंडपंपों में अतिरिक्त पाइप भी लगवाने शुरु दिए हैं।
लोगों का कहना है कि घटते जल स्तर से पालिका द्वारा सभी 25 वार्डों खासकर नई बस्तियों में ओवरहैड टैंक द्वारा पेयजल की आपूर्ति जरुरत के मुताबिक नहीं दी जा पा रही है। ऐसे में लोगों ने घरों से निकलकर इंडिया मार्का हैंड पंपों का जब सहारा लेना शुरु किया तो घटते जल स्तर ने इंडिया मार्का हैंड पंपों को भी सुखाना शुरु कर दिया है।
लोगों ने पालिकाध्यक्ष मोहम्मद हसन खां व ईओ वेदप्रकाश से उक्त समस्या का समाधान कराने की मांग की। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पालिका अपने सीमिति संसाधनों से पूरे नगर क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति पहले की भांति कर रही है, मगर भूमि के अंदर घटते जलस्तर ने उनकी पेयजल व्यवस्था को भी चुनौती दे दी है।