फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Warehouse lintel collapses; teenager dies after being trapped under debris.

Rampur News: गोदाम का लिंटर गिरा, मलबे में दबकर किशोर की मौत

Mon, 28 Sep 2026 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 28 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Warehouse lintel collapses; teenager dies after being trapped under debris.
शाहबाद। लगातार हो रही बारिश के बीच रविवार को रवानी पट्टी गांव में 50 फीट लंबा लिंटर भरभराकर गिर गया। इसके मलबे में दबकर परिवार के 16 वर्षीय इकलौते बेटे अजीम की मौत हो गई। लिंटर गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर किशोर को बाहर
विज्ञापन

निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर एसडीएम आदेश कुमार, नायब तहसीलदार और सीओ देवकीनंदन मौके पर पहुंचे। बेटे की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के रवानी पट्टी गांव निवासी इमरान के मुताबिक, आकिल का बेटा अजीम अपने मरहूम ताऊ मुस्तकीम के बेटे आसिफ के गोदाम पर आया था। आकिल गल्ले का कारोबार करते हैं और कारोबार की हैसियत के मुताबिक खरीदा हुआ धान गोदाम में रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बारिश के कारण अजीम रविवार शाम करीब 4:30 बजे गोदाम पर आया था। इमरान भी उस समय गोदाम में मौजूद थे। किसी काम से इमरान जैसे ही बाहर निकले, अचानक लिंटर भरभराकर गिर पड़ा और अजीम मलबे में दब गया।
हादसे की सूचना पर गांव के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोग भी बिलखते हुए वहां पहुंचे। ग्रामीणों ने आनन-फानन में मलबा हटाकर अजीम को बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों के मुताबिक, हादसे में किशोर के चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं। मलबे में पड़ोसी की भैंस भी दब गई, जिससे उसकी टांग टूट गई। एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना पर एसडीएम आदेश कुमार नायब तहसीलदार समेत मौके पर पहुंचे और जेसीबी मंगवाकर मलबा हटवाने का काम शुरू कराया। बाद में सीओ देवकीनंदन भी पहुंचे। लिंटर पर खड़ी भीड़ को बमुश्किल हटाया गया। एसडीएम ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम कराने पर दैवीय आपदा के तहत परिवार को चार लाख रुपये की मदद मिल सकती थी।
16 वर्षीय अजीम परिवार का इकलौता बेटा था। अचानक हुए हादसे में उसकी मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां परवीन, पिता आकिल, बहन अजमी (7) और शबीना (4) का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद

0000
नहीं मिला संभलने का मौका
शाहबाद। रविवार शाम करीब 4:30 बजे अजीम मोबाइल फोन पर रील देख रहा था। लोगों के मुताबिक, लिंटर पीछे की ओर से गिरना शुरू हुआ। खतरा भांपकर किशोर चीखते हुए वहां से भागकर जान बचाने की कोशिश करने लगा, लेकिन लिंटर इतनी तेजी से भरभराकर गिरा कि उसे संभलने का मौका नहीं मिला। पलक झपकते ही अजीम मलबे के नीचे दब गया। उसकी चीखें कुछ ही पल में मलबे के नीचे दबकर खामोश हो गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed