{"_id":"68ec15b5bda4a7322803e32c","slug":"video-of-mandi-secretary-taking-bribe-goes-viral-investigation-ordered-rampur-news-c-282-1-rmp1022-155699-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मंडी सचिव के रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मंडी सचिव के रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, जांच के आदेश
विज्ञापन
टांडा। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति को नकद राशि देते हुए देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो में पैसे देने वाला व्यक्ति एक राइस मिलर है, जबकि पैसे लेने वाला व्यक्ति मंडी सचिव बताया जा रहा है।
वीडियो में दोनों व्यक्तियों के बीच बातचीत के दौरान लेन-देन होता साफ दिख रहा है। इस वीडियो के वायरल होते ही क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। लोग मंडी सचिव पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। हालांकि अब तक इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है और न ही यह स्पष्ट है कि वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड किया गया था।
इस संबंध में एसडीएम राजकुमार भास्कर ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं थी, लेकिन अब इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि वीडियो की सत्यता की पुष्टि होते ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।