{"_id":"6af770c2dcb80f83a4097992","slug":"case-registered-against-unknown-driver-following-students-death-in-collision-with-a-pickup-vehicle-rampur-news-c-282-1-rmp1016-184618-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पिकअप की टक्कर से छात्र की मौत के मामले में अज्ञात चालक पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पिकअप की टक्कर से छात्र की मौत के मामले में अज्ञात चालक पर रिपोर्ट
Sat, 14 Nov 2026 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद। सुहावा गांव स्थित फात्मा गर्ल्स डिग्री कॉलेज के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हादसे में दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हुए थे।
बरेली के मीरगंज क्षेत्र के सिंधौली गांव निवासी हरिओम मौर्य की तहरीर के मुताबिक, दो नवंबर को शिशुपाल उर्फ सूरजपाल (18) अपने दोस्त आकाश के साथ बाइक से मीरगंज से शाहबाद आ रहा था। सुबह करीब 9:15 बजे सुहावा गांव के पास उन्हें गांव का ही आशीष मिल गया। शिशुपाल ने बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी और तीनों बातचीत करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान शाहबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में शिशुपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आकाश और आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। सीओ देवकीनंदन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद