फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Uproar of students due to non-arrival of roadways bus inside Milak

मिलक के अंदर रोडवेज बस न आने पर छात्र-छात्राओं का हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
Uproar of students due to non-arrival of roadways bus inside Milak
रोडवेज बस के मिलक के अंदर से न होने को लेकर हुए विवाद के बाद मिलक कोतवाली पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : RAMPUR
मिलक (रामपुर)। बरेली से दिल्ली जा रही रोडवेज बस के मिलक नगर में अंदर से न आने पर हंगामा हो गया। बस में सवार छात्राओं ने चालक-परिचालक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए परिजनों को बुला लिया। जिसके बाद मामला कोतवाली तक पहुंच गया। जहां पर चालक-परिचालक के लिखित में गलती स्वीकार करने पर छात्राएं शांत हुईं।
विज्ञापन

मिलक की कुछ छात्राएं बरेली के एक कालेज में पढ़ती हैं। मंगलवार को कालेज से छुट्टी होने के बाद छात्राएं एक रोडवेज की बस में सवार हो गईं। जिस बस में छात्राएं थीं, वह मुजफ्फरनगर डिपो की थी, जो बरेली से दिल्ली जा रही थी। छात्राओं को मिलक का टिकट देने के बाद परिचालक ने उन्हें बताया कि बस मिलक नहीं जाएगी, उन्हें बाईपास पर ही उतरना होगा। जिस पर छात्राओं की चालक-परिचालक से बस बाईपास की जगह नगर में अंदर से ले जाने को लेकर बहस हो गई। मामला बढ़ने पर छात्राओं ने परिजनों को बाईपास बुला लिया। इसके बाद रोडवेज बस नगर के अंदर आई और मामला कोतवाली में पहुंच गया। जहां पर छात्राओं ने चालक-परिचालक पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए परिजनों संग हंगामा कर दिया। छात्राओं ने चालक परिचालक की लिखित शिकायत पुलिस से कर दी। कोतवाली में तहरीर देने के कुछ समय के उपरांत चालक परिचालक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सवारियों से खेद प्रकट कर आगे भविष्य में ऐसी गलती न करने पर पुलिस एवं पब्लिक द्वारा चालक परिचालक को जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed