फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP: Husband was having affair with another woman, when wife found out she beat him up

UP: पति का दूसरी महिला से चल रहा था चक्कर, पत्नी को पता चला तो कर दी पिटाई, पुलिस भी कहानी सुनकर चकराई

Sun, 07 Jan 2024 04:18 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 07 Jan 2024 04:18 PM IST
सार

रामपुर की रहने वाली विवाहिता ने बताया का उसका पति दूसरी महिला के साथ लंबे समय से रह रहा है। इसका विरोध करने पर उसने मारपीट कर गला दबाने की कोशिश की। अब वह मकान भी बेचने चाहता है। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया है। 

विज्ञापन
UP: Husband was having affair with another woman, when wife found out she beat him up
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केमरी थाना क्षेत्र निवासी ने एक महिला ने प्रेमिका के चक्कर में अपने पति पर बेरहमी से मारपीट करने और जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद जांच शुरू कर दी। केमरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका पति दूसरी महिला के चक्कर में उसे छोड़कर मिलक जाकर रहने लगा है।

विज्ञापन


अब वह अपने घर में रहकर मजदूरी करते हुए अपना व अपने दो छोटे बच्चों का पालन पोषण कर रही है। पति उस घर पर भी कब्जा करना चाहता है। बीती रात वह घर पर आया और मारपीट की। गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। शोर मचाने पर वह भाग गया।

विज्ञापन

युवक-युवती को पकड़कर पुलिस को सौंपा

केमरी थाना क्षेत्र में एक गांव में ग्रामीणों ने युवक-युवती को पकड़ लिया। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने कई दिन से युवक-युवती बाइक से आते हैं। युवती कपड़े बदलकर बाइक से चली जाती है। शनिवार को जब युवक-युवती आए तो ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ करने पर दोनों संतोषजनकर जवाब नहीं दे पाए। युवक ने बताया कि वह दोनों शहजादनगर क्षेत्र के एक गांव के निवासी हैं। युवती केमरी थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने रिश्तेदार के यहां रहकर पढ़ाई करती है।

ग्रामीणों ने बताया कि युवक-युवती अलग-अलग संप्रदाय के हैं। कहा कि मामला लव जिहाद का है। वहीं थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी से इनकार करते हुए कहा कि जांच कराई जाएगी।  

छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

शाहबाद में स्कूल गई छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नाबालिग है, उसे मुरादाबाद के बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। मामले के दो आरोपी अभी फरार हैं। 19 दिसंबर को ढकिया चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पिता का आरोप था कि 19 दिसंबर को सुबह नौ बजे बेटी स्कूल गई थी। स्कूल की छुट्टी के बाद वह घर नही लौटी। पिता को सूचना मिली थी कि गांव का एक युवक छात्रा का अपहरण कर ले गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने नाबालिग आरोपी, उसके पिता व भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा को बरामद कर लिया था।



छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को ढकिया चौकी क्षेत्र के लोधीपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को मुरादाबाद के बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed