{"_id":"572a4e754f1c1b32375cd016","slug":"underground-eletric","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में बिछेगी अंडरग्राउंड बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में बिछेगी अंडरग्राउंड बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 05 May 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आने वाले दिनों में शहर में एचटी लाइन की चपेट में आने से कोई हादसा नहीं होगा। न ही आंधी-बारिश और अन्य कारणों से खुले में लटकी एचटी लाइनों में कोई फॉल्ट होगा।
बहुप्रतीक्षित अंडरग्राउंड केबल प्रोजेक्ट ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। प्रोजेक्ट का टेंडर होने के बाद कार्यदायी कंपनी के प्रतिनिधियों ने स्थानीय बिजली अफसरों के साथ मीटिंग कर प्रोजेक्ट पर रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन
अंडर ग्राउंड केबल प्रोजेक्ट में एचटी व एलटी लाइन के सर्वे व कार्ययोजना को लेकर चर्चा हुई।