{"_id":"5f5929be8ebc3e6155781802","slug":"two-young-ladiesfound-in-car-of-revenue-workers-rampur-news-mbd3620860163","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व कर्मियों की कार में मिलीं दो युवतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व कर्मियों की कार में मिलीं दो युवतियां
विज्ञापन
रामपुर। तहसील रोड पर बुधवार की शाम उस वक्त हंगामा हो गया जब राजस्व कर्मियों की कार में दो युवतियां मिलीं। राजस्व कर्मियों की कार की टक्कर एक वकील की कार के साथ हो गई थी, जिसके बाद मौके पर हंगामा हुआ। तब पता चला कि दो राजस्व कर्मी अपनी कार में दो युवतियों को लेकर कहीं जा रहे थे। हंगामा देखकर घबराई युवतियों ने आरोप लगाया है कि उनको बहला-फुसलाकर लाया गया था। इस मामले में सामाचार लिखे जाने तक लिखित शिकायत नहीं दी गई थी। दूसरी ओर पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी डीएम ने एसडीएम सदर और सीओ सिटी को सौंप दी है।
तहसील रोड पर बुधवार की शाम उस वक्त हंगामा हो गया दो राजस्व कर्मी कार में दो युवतियों के साथ मिले। राजस्व कर्मियों की कार की टक्कर एक वकील की कार के साथ हो गई थी। वकील ने जब उसका विरोध किया तो उन्होंने उनको राजस्व कर्मी होने की धौंस भी दिखाई। वकील ने मामले की सूचना गंज पुलिस को दे दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार ने राजस्व कर्मियों की कार में मिलीं युवतियों से पूछताछ की। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे जानकारी मिली है कि ये दोनों राजस्व कर्मी विभागीय काम कराने के लिए युवतियों को कार्यालय की अवधि के बाद बुलाते थे, लेकिन मौके पर कभी उनको पकड़ा नहीं जा सका था। बुधवार की शाम वो युवतियों क्यों और कहां ले जा रहे थे, इस बात की जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी। हालांकि युवतियों का आरोप है कि उनको दोनों कर्मियों ने बहला-फुसलाकर बुलाया था, लेकिन अभी तक लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि अगर लड़कियों या उनके परिजनों की ओर से कोई तहरीर आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में अभी तक लिखित शिकायत नहीं की गई है। जिलाधिकारि आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया ऐसी सूचना मिली है यह गंभीर मामला है। इस मामले की जांच एसडीएम सदर और सीओ को सौंप दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।