फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two tractor-trolleys loaded with teak were caught, 180 quintals of wood was seized.

Rampur News: सागौन से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं, 180 क्विंटल लकड़ी सीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Two tractor-trolleys loaded with teak were caught, 180 quintals of wood was seized.
स्वार। वन विभाग की टीम ने उत्तराखंड से काटकर लाई जा रही सागौन की लकड़ी से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़कर सीज कर दीं। बरामद लकड़ी का वजन लगभग 180 क्विंटल बताया गया है।
विज्ञापन


रेंजर रमाकांत सक्सेना ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी। केलाखेड़ा मार्ग पर चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने भागने की कोशिश की लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

रेंजर ने बताया कि एक ट्रॉली स्वार की लकड़ी मंडी से पकड़ी गई। पहली ट्रॉली में करीब 150 क्विंटल और दूसरी में लगभग 30 क्विंटल सागौन की लकड़ी बरामद हुई। दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पीपली वन रेंज कार्यालय लाकर सीज कर दिया गया है। रेंजर ने बताया कि मामले में विभागीय कार्रवाई की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि लकड़ी किसकी है और इसे कहां से लाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed