फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   tribute to ashok singhal

देश की अखंडता का लिया संकल्प

Mon, 23 Nov 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 23 Nov 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
tribute to ashok singhal
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रणेता अशोक सिंहल का अस्थि कलश सोमवार दोपहर नगर स्थित संघ कार्यालय पहुंचा। हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अशोक सिंहल को श्रद्धांजलि अर्पित की। देश की अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन



सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सिविल लाइंस स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पर विहिप नेता अशोक सिंहल का अस्थि कलश पहुंचा। आरएसएस, विहिप, बजरंग दल, एबीवीपी, हिंदू जागरण मंच, गो सेवक संघ, स्वदेशी जागरण मंच समेत दर्जनों हिंदू संगठनों और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने अस्थि कलश के दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन



इस दौरान जिला संघ संचालक उग्रपाल सिंह ने अशोक सिंहल के जीवन और संघर्षों के बारे में बताते हुए उनके योगदान की जानकारी दी। इस दौरान काशीराम दिवाकर, शिव बहादुर सक्सेना, अवधेश शर्मा, रोशन लाल, पर्जन्य कुमार, रनवीर सिंह, देवेंद्र सोम, उपेंद्र मिश्रा, प्रमोद कुमार अरोरा, रावेंद्र गुप्ता, मोहन लाल सैनी, बलवीर सिंह, अन्नू रावत, भारत सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed