{"_id":"6aeb84be885f82e5820a956a","slug":"case-registered-over-offensive-remarks-against-two-bsp-leaders-rampur-news-c-282-1-rmp1004-184100-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बसपा के दो नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बसपा के दो नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर रिपोर्ट दर्ज
Thu, 05 Nov 2026 12:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। सोशल मीडिया पर बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंडल प्रभारी प्रमोद कुमार निरंकारी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी करना उनकी ही पार्टी के दो लोगों को भारी पड़ गया। उनकी शिकायत पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने बसपा से जुड़े दो नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
आरोप है कि एक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की और दूसरे ने उस पर टिप्पणी करते हुए सार्वजनिक रूप से अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। पीड़ित ने इसे अपनी सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा धूमिल करने की कोशिश बताया है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बाबदीप सिंह नगर निवासी पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंडल प्रभारी प्रमोद कुमार निरंकारी ने सीओ सिटी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि करीब दो दिन पहले दर्पण गौतम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट की थी।
विज्ञापन
इस पोस्ट पर दिनेश कुमार ने उनका नाम लेकर कथित तौर पर अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी की। आरोप है कि दिनेश पहले भी कई बार व्हाट्सएप ग्रुपों में उनके खिलाफ आपत्तिजनक संदेश भेज चुका है। इन संदेशों के स्क्रीनशॉट भी उनके पास सुरक्षित हैं।
प्रमोद कुमार का आरोप है कि सार्वजनिक मंच पर इस तरह की टिप्पणियों से उनकी मान-प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। शिकायत में दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। इसके आधार पर पुलिस ने स्वार क्षेत्र के गोविंदपुरा निवासी दिनेश कुमार और आवास विकास कॉलोनी निवासी दर्पण गौतम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।