{"_id":"6aeb8479b796cd8bcd0bf337","slug":"elderly-man-dies-after-tempo-overturns-family-left-devastated-rampur-news-c-282-1-rmp1004-184082-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: टेंपो पलटने से बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: टेंपो पलटने से बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Thu, 05 Nov 2026 12:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में खौद साप्ताहिक बाजार के पास बुधवार को टेंपो पलटने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मिलकखानम थाना क्षेत्र के कुंवरपुर नानकार गांव निवासी घसीटा (80) टेंपो में सवार होकर रामपुर जा रहे थे। बताते हैं कि खौद साप्ताहिक बाजार के पास अचानक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
राहगीरों ने टेंपो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में घसीटा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन और पुलिस उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ पंकज पंत का कहना है कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
0000
कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, हायर सेंटर रेफर
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में खौद साप्ताहिक बाजार के पास स्वार रोड पर बुधवार शाम कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सोनकपुर गांव निवासी रईस अहमद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की कार से टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। सीओ पंकज पंत ने बताया कि दोनों हादसों के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर आने पर मामला दर्ज किया जाएगा। संवाद