{"_id":"56f584d34f1c1b057ef14f14","slug":"train-and-bus-full-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लौटने वालों की भीड़, ट्रेनें-बसें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लौटने वालों की भीड़, ट्रेनें-बसें फुल
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Sat, 26 Mar 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में शुक्रवार को भीड़ के कारण ट्रेनों में लटक कर सफर करते यात्री।
- फोटो : अमर उजाला
अपनों संग होली मनाने के बाद अब वापस लौटने वालों के सामने ट्रेन में रिजर्वेशन न मिलने की समस्या आ रही है। अप साइड की सभी ट्रेनें फुल आ रही हैं। होली के बाद कोलकाता, पटना, वाराणसी, गोरखपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, रक्सौल, सहरसा और लखनऊ से होकर आने वाली ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है। दिल्ली हो या मुंबई का। सभी रूटों की प्रमुख ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची हो गई है।
कुछ में नो रूम की स्थिति है। सरकारी दफ्तरों में अभी छुट्टियां रविवार तक हैं। इस वजह से अधिकांश लोग रविवार को ही अपनी वापसी की राह पकड़ेंगे। ऐसे में रविवार को ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ होगी। काशी विश्वनाथ, सियालदह एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, प्रतापगढ़ दिल्ली, फैजाबाद दिल्ली, लखनऊ मेल, पंजाब मेल व किसान मेल सहित सभी ट्रेनों में अप रूट का टिकट रविवार तक फुल है।
बसों में भी होली के बाद लौटने वालों की भीड़ है। लखनऊ, गोरखपुर, पीलीभीत सहित अन्य रूटों पर चलने वाली बसों में मारामारी की स्थिति है।